Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जंगल से लगी आग को बुझाने में 68 वर्षीय वृद्ध की मौत
  • चमोली

जंगल से लगी आग को बुझाने में 68 वर्षीय वृद्ध की मौत

RNS INDIA NEWS 14/04/2021
rns featured image new

चमोली। मंगलवार को गैरसैंण के गडोली में जंगल की लगी आग को बुझाने में 68 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव बरामद किया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 8.30 बजे गैरसैंण नगर मुख्यालय से सटे गडोली-सोनियाणा के जंगल में भीषण आग धधक उठी। इसी दौरान समीप के खेतों में नगर के वार्ड-6 गडोली निवासी पूर्व लोनिवि कर्मचारी रघुराम (68 वर्ष) पुत्र हिवा लाल अपने खेतों में हल लगा रहे थे। वह तेजी से फैलती आग को बुझाने के लिए दौड़ पडे। इस बीच बुजुर्ग ने साहस का परिचय देते हुए आग बुझाई और काफी क्षेत्र में आग फैलने से रोका, लेकिन एकाएक दूसरी ओर से आग फैल गई और वृद्ध आग की लपेटों में चारों ओर से घिर गया और बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही ग्रामीण व पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मामले में लोहबा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने बताया घटना निजी नाप भूमि में हुई है, जहां ग्रामीणों ने कंटीले तारों की बाड़ लगाई थी। संभवत: रघुराम इन तारों में उलझ गए और आग की लपटों में घिर गए। उन्होंने कहा ऐसे में मामलों में आर्थिक मदद का प्राविधान नही है। वनभूमि में अनुग्रह राशि दी जा सकती है, लेकिन मामला निजी भूमि का है। थानाध्यक्ष गैरसैंण सुभाष जखमोला ने बताया शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल भिजवाया गया है। आगजनी की घटना के बाद गडोली गांव में मातम पसरा है। हांलाकि, जंगल की आग वृद्ध की मौत के बाद शांत हो गई थी और बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस व वन कर्मचारियों सहित ग्रामीणों ने आग को बुझा दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संक्रमण दर हर दिन बढ़ती जा रही, जांच हो रही है कम
Next: ज्वैलर के 8 माह के मासूम को छीनने का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.