Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जून के आखिरी वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़
  • देहरादून

जून के आखिरी वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  जून महीने के आखिरी वीकेंड के चलते शनिवार को बाहरी राज्यों से रिवर राफ्टिंग और सैर सपाटे के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे। मानसून के चलते 30 जून से गंगा में राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाएगा। एक दिन पहले ही क्षेत्र के होटल, लॉज, बीच कैंप पर्यटकों से पैक हो गए। शनिवार को गंगा में शिवपुरी से लेकर मुनिकीरेती तक रंग-बिरंगी राफ्टें तैरती नजर आयी। दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से आए पर्यटकों ने राफ्टिंग का जमकर लुत्फ उठाया। दरअसल, 30 जून से रिवर राफ्टिंग पर रोक लग जाएगी। इसके चलते आखिरी वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटकों ने तीर्थनगरी ऋषिकेश रुख किया। मुनिकीरेती, तपोवन, स्वर्गाश्रम में होटल, लॉज फुल रहे। वहीं घुघतानी, नीर गड्डू आदि स्थानों पर बीच कैंप भी पर्यटकों से पैक रहे। कैंपिंग संचालक वैभव थपलियाल ने बताया कि आखिरी वीकेंड के चलते पर्यटकों ने एक दिन पहले ही ऋषिकेश का रुख कर लिया था। बताया कि उनके आसपास कैंप पर्यटकों से पैक हैं। रिवर राफ्टिंग समिति अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि राफ्टिंग के लिए रविवार को ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब पीकर उत्पात मचा रहे दो पर्यटक पकड़े
Next: बाल विवाह कराने में मां समेत चार गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.