Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • जुलाई में आ सकती है बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

जुलाई में आ सकती है बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new

नोवावैक्स का क्लिनिकल ट्रायल शुरू करेगा सीरम इंस्टिट्यूट

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में अभी 18 साल से ऊपर के लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन हो रहा है। लेकिन 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अभी कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। अब उम्मीद बढ़ी है कि अगले कुछ महीनों में बच्चों के लिए भी कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होगी और उनका भी वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा।
सूत्रों के हवाले से बताया है कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया जुलाई में कोरोना की वैक्सीन नोवावैक्स का बच्चों पर क्लिनिकल ट्रायल शुरू करेगी। अमेरिकी बायोटेक्नॉलजी कंपनी नोवावैक्स ने पिछले साल सितंबर में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से कोरोना वैक्सीन बनवाने का समझौता किया था। नोवावैक्स की कोरोना वैक्सीन भारत में कोवोवैक्स के नाम से बनेगी। सितंबर तक सीरम इस वैक्सीन को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। भारत में उसका ब्रीजिंग ट्रायल अंतिम दौर में है। हालांकि, बच्चों पर इसका अलग से क्लीनिकल ट्रायल होगा और उसमें सबकुछ ठीक होने के बाद ही यह बच्चों के लिए उपलब्ध होगी।

वयस्कों पर 90 प्रतिशत से ज्यादा असरदार
क्लीनिकल ट्रायल में नोवावैक्स के नतीजे काफी अच्छे आए हैं। कंपनी का दावा है कि ट्रायल्स के दौरान यह वैक्सीन 90.4 प्रतिशत असरदार मिली है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल भी नोवावैक्स के ट्रायल्स के नतीजों से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारत में इसका क्लिनिकल ट्रायल आखिरी दौर में है। इसके नतीजे उम्मीद और उत्साह बढ़ाने वाले हैं। पॉल ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर नोवावैक्स से जुड़े जो आकंड़े मौजूद हैं वह बताते हैं कि यह वैक्सीन सुरक्षित और बहुत ही ज्यादा असरदार है। पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया पहले से ही एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से विकसित कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण कर रही है। भारत में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में ज्यादातर कोविशील्ड का ही इस्तेमाल हो रहा है। उसके अलावा भारत बायोटेक की बनाई देसी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन और रूसी वैक्सीन स्पूतनिक ङ्क का भी देश में इस्तेमाल हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खादी ग्रामोद्योग आयोग ने कोविड-19 महामारी के बावजूद वित्त वर्ष 2020-21 में रिकॉर्ड तोड़ कारोबार किया दर्ज
Next: कोरोना वायरस के सभी वैरिएंट्स के खिलाफ प्रभावी 2-डीजी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.