Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जुड्डो में आंदोलनरत ग्रामीणों का धरना 23वें दिन भी रहा जारी
  • देहरादून

जुड्डो में आंदोलनरत ग्रामीणों का धरना 23वें दिन भी रहा जारी

RNS INDIA NEWS 28/06/2021
rns featured image new

विकासनगर। लखवाड़-व्यासी बांध परियोजना स्थल जुड्डो में आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का धरना रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि सरकार साजिश के तहत उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। प्रदेश सरकार गांवों का अस्तित्व समाप्त करना चाहती है। इसीलिए उनका विस्थापन नहीं किया जा रहा है। रना दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि विस्थापन के लिए सरकार की कैबिनेट में वर्ष 2017 में प्रस्ताव पारित कर जीवनगढ़ और अंबाड़ी में रेशम विभाग की जमीन का चयन किया गया था। लेकिन अब प्रदेश सरकार अपने निर्णय को बदलने की साजिश कर रही है। जिसके चलते ग्रामीणों का विस्थापन नहीं हो रहा है। विस्थापन नहीं होने उनके सामने अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है। परियोजना पूरी होने के बाद लोहारी गांव जलमग्न हो जाएगा, उसके बाद प्रभावितों के सामने आशियाने का संकट खड़ा हो जाएगा। कहा कि विस्थापन प्रक्रिया शुरु होने और अन्य मांगों पर कार्रवाई किए जाने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा। धरना देने वालों में नरेश चौहान, गजेंद्र जोशी, राजेश चौहान, राकेश तोमर, दिनेश तोमर, सूरज पाल सिंह, दिनेश चौहान, शूरवीर सिंह, पूरण वर्मा, कल्लू वर्मा, गुल्लो देवी, विमला देवी, रोशनी, चंद्रा देवी, तारा देवी, सरिता चौहान, स्वीटी रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद ……चलीं लाठी-डंडे व तलवारें
Next: हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन कर कोतवाल का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.