Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद ……चलीं लाठी-डंडे व तलवारें
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में विवाद ……चलीं लाठी-डंडे व तलवारें

RNS INDIA NEWS 28/06/2021
rns featured image new

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गंज में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढऩे पर दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों, तलवारों से एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महुआखेड़ा गंज निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि वह भाजपा कार्यकर्ता है। उसके पड़ोस में एक दूसरा परिवार रहता है जो उससे राजनीतिक रंजिश रखता है। गुरुवार की रात करीब आठ बजे उनका बेटा पास की दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने उसके मुंह पर थूक दिया। विरोध करने पर युवक अपने पिता व कई अन्य को मौके पर बुला लाया और अभद्रता की। इसके कुछ समय बाद आरोपियों ने बल्लम, लाठी-डंडे व तलवारों से उसके घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने परिवार वालों की जमकर पिटाई की और महिलाओं से छेड़छाड़ की।
वहीं दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने भी थाने में तहरीर देकर कहा कि आरोपी पड़ोसी के बेटे के पास कार है। वह कार को सडक़ पर खड़ा करता है। इससे घर आने-जाने का रास्ता बंद हो जाता है। उन्होंने कई बार मना किया, लेकिन वह नहीं मानता है। इसी रंजिश को लेकर गुरुवार रात उनके घर में घुसकर हमला किया गया। तलवार, लाठी-डंडे आदि से पीटकर कई लोगों को घायल करने के साथ ही परिवार की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इन पर दर्ज हुआ केस
पुलिस ने महुआखेड़ा गंज निवासी सुबराती हुसैन पुत्र शब्बीर की तहरीर पर मकसूद, आसिम, नासिर, हाशिम, महमदू व आफताब के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व महिलाओं से बदतमीजी करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के हाशिम पुत्र मकसूद की तहरीर पर सुबराती हुसैन, जाकिर, नाजिम, नाजिर व अली अकबर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज व महिलाओं से बदतमीजी करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोचिंग सेंटर में एडमिशन के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Next: जुड्डो में आंदोलनरत ग्रामीणों का धरना 23वें दिन भी रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.