Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जोशियाना ग्रामवासियों ने लगाया बाहरी व्यक्ति पर ग्रामवासियों की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप
  • अल्मोड़ा

जोशियाना ग्रामवासियों ने लगाया बाहरी व्यक्ति पर ग्रामवासियों की जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 15/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के जोशियाना ग्रामवासियों ने बाहरी व्यक्ति पर उनकी जमीन में अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है तथा प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामवासियों ने पूर्व दर्जामंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक को अपने गांव बुलवाकर मामले में हस्तक्षेप कर ग्रामवासियों की मदद करने की बात कही। जिस पर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने तत्काल मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया तथा कहा कि किसी भी स्थिति में स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को तुरन्त हस्तक्षेप कर इस मामले को गंभीरता से लेकर सम्बन्धित व्यक्ति पर कार्यवाही करनी चाहिए। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने जोरदार नारेबाजी भी की। ग्रामवासियों का आरोप है कि बाहरी व्यक्ति के द्वारा यहां कुछ जमीन खरीदी गयी तथा अब माफियागिरी दिखाते हुए गांव वालों की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामवासियों ने कहा कि उनके द्वारा इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दे दी गई है लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही अभी तक नहीं हुई। मौके पर पहुंचे पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि इस तरह से भोले भाले ग्रामवासियों की जमीन पर किसी को भी कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए वे स्वयं जिलाधिकारी और यदि आवश्यकता पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उत्तराखंड में सशक्त भू कानून बन गया होता तो आज यह नौबत नहीं आती कि हमारे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को भू माफिया इस तरह से परेशान करने का काम करते। प्रदर्शन करने वालों में रमेश जोशी, मोहन चन्द्र जोशी, जगदीश चन्द्र जोशी, मोहन जोशी, भास्कर जोशी, तारा जोशी, राकेश जोशी, गोपाल दत्त जोशी, दीप चन्द्र जोशी, दिनेश चन्द्र जोशी, शंकर दत्त तिवारी सहित अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट
Next: सीएम धामी ने किया इंदौर, मध्य प्रदेश में प्रवासी उत्तराखंडी समाज द्वारा आयोजित जनसभा में प्रतिभाग

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.