Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक राजेन्द्र भंडारी का स्वागत
  • चमोली

जोशीमठ पहुंचे नवनिर्वाचित विधायक राजेन्द्र भंडारी का स्वागत

RNS INDIA NEWS 14/03/2022
rns featured image new

लोकसभा और विस सभा में बैलेट पेपर से हो चुनाव: भंडारी

चमोली। विधायक बनने के बाद जोशीमठ पहुंचे राजेन्द्र भंडारी का नगर के मुख्य बाजार में लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। राइंका तिराहे से टैक्सी स्टैंड तक जुलूस निकालकर भंडारी ने एक बार फिर जता दिया कि भीड़ एकत्रित करने में वे आज भी अव्वल हैं। टैक्सी स्टैंड में जनसभा को संबोधित करते हुए भंडारी ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़झाला है। इस लिए आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों को बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए, तभी लोकतंत्र जिन्दा रहा सकता है। भंडारी ने कहा कि भले ही वे जीत गए, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का हारना साबित करता है कि ईवीएम में बहुत कुछ गड़बड़ है। कहा कि वे अब विपक्ष के विधायक हैं, इसलिए पांच वर्षों तक जनता के लिए संघर्ष करने से वे पीछे नहीं हटेंगे। कहा कि बदरीनाथ विधानसभा में मेडिकल कालेज, औली स्कीइंग केन्द्र का विकास, चनाब का विकास, चारधाम यात्रा में तेजी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अवसर बढ़ाना, पलायन रोकना उनकी प्राथमिकताओं में है। कहा कि जिला योजना से पैसे डीपीसी के माध्यम से पहुंचना, डीएवीपी मद में बढ़ोतरी, एससी एवं एसटी के छात्रों को बेहतर शिक्षा, हॉस्टल सुविधा आदि उनकी प्राथमिताएं रहेंगी। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, प्रमुख हरीश परमार, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भंडारी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस देवेश्वरी शाह, डीपीसी सदस्य प्रदीप भट्ट, जिपंस सूरज सैलानी, रोहित परमार, वैभव सकलानी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फायर लाइन काटने का काम जोरों पर
Next: सेना भर्ती की लिखित परीक्षा न होने पर युवाओं ने किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.