Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौलीग्रांट हवाई अड्डे को मिला लेवल-2 का दर्जा
  • देहरादून

जौलीग्रांट हवाई अड्डे को मिला लेवल-2 का दर्जा

RNS INDIA NEWS 31/08/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे ने एयरपोर्ट कार्बन एक्रिडिटेशन (एसीए) कार्यक्रम के तहत लेवल-2 दर्जा हासिल किया है। एयरपोर्ट को यह कामयाबी जीवाश्म ईंधन की खपत को कम कर प्राकृतिक ऊर्जा को बढ़ावा देने पर मिली है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) की पहल पर इस दर्जे से एयरपोर्ट को नवाजा गया है। एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा के मुताबिक जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच वैश्विक हवाई अड्डा उद्योग की प्रतिक्रिया के रूप में कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन को आंकने और कम करने पर एसीआई ने पहल की। एयरपोर्ट कार्बन एक्रिडिटेशन कार्यक्रम के तहत हवाई अड्डे को दूसरा मान्यता स्तर मिला है। उन्होंने आगे उच्चतर मान्यता स्तर हासिल करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। निदेशक ने बताया कि एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल का एयरपोर्ट कार्बन एक्रिडिटेशन हवाई अड्डों के लिए एक वैश्विक कार्बन प्रबंधन कार्यक्रम है, जोकि कार्बन फुटप्रिंट को मापने, कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन को प्रबंधित करने और कम करने के लिए हवाई अड्डों के प्रयासों को स्वतंत्र रूप से आंकलन कर मान्यता प्रदान करता है। कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जित करने वाली गतिविधियों जैसे कि जीवाश्म ईंधनों के उपयोग को कम करके, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों जैसे सौर ऊर्जा, हाइड्रो पावर आदि का इस्तेमाल अधिक कर इन मान्यता स्तरों को अर्जित किया जाता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फास्ट फूड दुकान संचालक पर हमला
Next: नौगांव के देवलसारी भद्रेश्वर महादेव के कपाट खुले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.