Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध में की महापंचायत
  • देहरादून

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध में की महापंचायत

RNS INDIA NEWS 20/11/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। अठूरवाला और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का विरोध किया है। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने महापंचायत की। उन्होंने एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए अपनी जमीन नहीं देने का ऐलान किया। रविवार को अठूरवाला में टिहरी बांध विस्थापित और जौलीग्रांट क्षेत्र के ग्रामीणों ने महापंचायत आयोजित की। महापंचायत में स्थानीय ग्रामीण गजेंद्र रावत ने कहा कि सरकार हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए टिहरी बांध विस्थापितों व समीप के क्षेत्रों के लोगों के घरों, दुकानों व जमीनों का बिना किसी को भरोसे में लिए ही नाप जोख कर रही है। सरकार क्षेत्र के लोगों को बरगलाकर उनके खेत, घर, जमीन, दुकान से उन्हें बाहर करने का षड्यंत्र कर रही है। सरकार की कथनी और करनी में इतना बड़ा अंतर है कि तीन बार तीन अलग-अलग विभागों से सर्वे करवाने के बाद भी इसे सिर्फ प्रारंभिक सर्वे बताया जा रहा है। कहा कि टिहरी बांध जैसी योजना के लिए उनके द्वारा अपनी पैतृक संपत्ति को राष्ट्र के नाम दे दिया गया था। 1980 के उस दौर के बाद 2008-09 में टिहरी बांध विस्थापितों को इसी हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के कारण एक बार फिर घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा था। अब उत्तराखंड सरकार फिर से हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए लगातार सर्वे कर रही है। लेकिन अब क्षेत्र के लोग अपनी एक इंच जमीन भी हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए नहीं देंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों विधायक व सांसद को ग्रामीणों के साथ खड़ा होना होगा, नहीं तो उनका भी पुरजोर विरोध किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध पत्थर ले जा रहे दो टिप्पर सीज किए
Next: योगदा आश्रम ने दूनागिरी क्षेत्र के 200 छात्र-छात्राओं को बांटे निशुल्क गणवेश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.