Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • जॉनी डेप ने जीता मानहानि का केस, पूर्व बीवी एम्बर हर्ड को देना होगा 1 करोड़ 50 लाख डॉलर का मुआवजा
  • अंतरराष्ट्रीय

जॉनी डेप ने जीता मानहानि का केस, पूर्व बीवी एम्बर हर्ड को देना होगा 1 करोड़ 50 लाख डॉलर का मुआवजा

RNS INDIA NEWS 02/06/2022
rns featured image new

न्यूयॉर्क। हॉलीवुड सितारों जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के बीच चल रहे मानहानि के मुकदमे में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जॉनी डेप को पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड एक करोड़ 50 लाख डॉलर की बड़ी रकम अदा करेंगी। मानहानि के केस में पूर्व दंपति ने एक-दूसरे पर हिंसा का आरोप लगाया था। यह दुनिया का संभवत: पहला ऐसा मामला है, जब पूर्व पत्नी को अपने हमसफर रहे शख्स को इतनी बड़ी रकम अदा करनी होगी। वर्जीनिया की फेयरफैक्स काउंटी सर्किट कोर्ट में यह फैसला बुधवार दोपहर को सुनाया गया। हर्ड ने दावा किया था कि डेप ने अपनी शादी से पहले और बाद में उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। हर्ड के आरोपों को गलत बताते हुए जॉनी डेप ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया था। दरअसल हर्ड ने वाशिंगटन पोस्ट में एक आर्टिकल लिखा था और उसमें अपने पूर्व पति पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसे लेकर ही जॉनी डेप अदालत चले गए थे और कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुने जाने के बाद यह फैसला सुनाया। जूरी ने हर्ड का पक्ष भी सुना, जिसमें कहा गया कि डेप के वकील ने उन्हें बदनाम किया था और उनके दुर्व्यवहार के आरोपों को धोखा कहा था। जूरी सदस्यों ने कहा कि डेप को हर्जाने के रूप में एक करोड़ 50 लाख डॉलर का भुगतान किया जाना चाहिए, जबकि हर्ड को 20 लाख डॉलर मिलने चाहिए। यानी कोर्ट ने जॉनी डेप को भी पूरे मामले में दोषी माना है।

अमेरिका में यह केस कितना चर्चित रहा, इस बात का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि ट्रायल का टीवी पर लाइव प्रसारण होता था। अब जब फैसला जॉनी डेप के पक्ष में है तो ऐसे में पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन स्टार कैप्टन जैक स्पैरो को उम्मीद है कि वह अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को फिर से हासिल कर सकेंगे। अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए जॉनी डेप ने कहा कि इस फैसले ने मुझे मेरी जिंदगी वापस लौटा दी है। मैं कोर्ट का बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा कि इस मामले को दायर करने के पीछे मेरा मकसद यही था कि सच बाहर आए। भले ही नतीजा मेरे पक्ष में हो या नहीं, लेकिन सच दुनिया के सामने आना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहली बार अफगान धरती पर तालिबान के सामने बैठा भारतीय डेलिगेशन
Next: अब अमेरिका के अस्पताल में भीषण गोलीबारी, ओक्लाहोमा में बंदूकधारी समेत 4 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.