Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जोगणीसैण पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण शुरू कराए जाने की मांग
  • पौड़ी

जोगणीसैण पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण शुरू कराए जाने की मांग

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
default featured image

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर ब्लाक के जोगणीसैण में स्वीकृत पॉलिटेक्निक कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि छह साल से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। जिसके कारण लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि 14 दिसंबर 2016 को यहां पॉलिटेक्निक का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। जिसके लिये ग्रामीणों ने 110 नाली भूमि भवन बनाने के लिए सरकार को दान की थी। बावजूद कार्य अधर में लटक गया। 2021 में स्थानीय विधायक विनोद कंडारी ने लंबित पॉलिटेक्निक के लिए नाबार्ड द्वारा 3 करोड़ 25 लाख का बजट स्वीकृत कराया। जिस पर भवन निर्माण का कार्य शुरू किया गया। लेकिन उसके कुछ समय बाद ही फिर से भवन निर्माण का कार्य ठप पड़ गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मेघा बडोनी, कमलानंद बडोनी, खेमराज लखेड़ा, दयाराम बडोनी ने कहा यदि पॉलिटेक्निक कॉलेज के भवन का निर्माण जल्दी हो जाता तो इसका लाभ क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को मिलेगा। उन्होंने शीघ्र ही इस निर्माण कार्य शुरू कराए जाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जसपुर में टोल प्लाजा पर मारपीट के खिलाफ धरना प्रदर्शन
Next: नियुक्तियों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर युवा निकालेंगे द्वाराहाट से गैरसैंण तक जन आक्रोश रैली

Related Post

default featured image
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

जंगल में फंसे दृष्टिबाधित व्यक्ति को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

समय पर एम्बुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला व अजन्मे शिशु की मौत

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.