Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में टोल प्लाजा पर मारपीट के खिलाफ धरना प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में टोल प्लाजा पर मारपीट के खिलाफ धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/09/2022
rns featured image new

काशीपुर। टोल प्लाजा पर युवक के साथ हुई मारपीट से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह धरना स्थल से नहीं उठेंगे। दरअसल, बीती एक सिंतबर को मोहल्ला भूपसिंह निवासी चिराग चौहान पुत्र महाराज चौहान के साथ टोल प्लाजा पर मारपीट की गई थी। मामले में चिराग की ओर से कुंडा थाने में तहरीर भी दी गई, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।बुधवार को नाराज परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा पर नारेबाजी की। जानकारी मिलने पर किसान यूनियन के युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह, जगजीत भुल्लर, सुखदीप सिंह, हरदीप सिंह, सुबेग सिंह, धमेंद्र सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। कांग्रेस नेता डॉ. शुभ, सुखवीर भुल्लर, वेदानंद शर्मा समेत कई लोग भी धरने में शामिल हुए। धरने पर बैठे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने टोल प्लाजा की एक लेन को भी बंद कर दिया। देर शाम धरना जारी रहा। लोगों ने टोल ठेका निरस्त करने और ठेकेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की हठधर्मिता चल रही है। आये दिन लोगों के साथ मारपीट होती है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं, युवा भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत ढिल्लो ने बताया टोल पर चल रहे धरने से भाकियू का कोई लेना देना नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लखनऊ के होटल अग्निकांड में 22 इंजीनियर और अधिकारी दोषी करार
Next: जोगणीसैण पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण शुरू कराए जाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.