Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जो बाइडेन ने बनाया अमेरिकी इतिहास में नया रिकॉर्ड
  • उत्तराखंड

जो बाइडेन ने बनाया अमेरिकी इतिहास में नया रिकॉर्ड

RNS INDIA NEWS 05/11/2020
rns featured image new

ओबामा को भी छोड़ा पीछे

वॉशिंगटन,05 नवंबर। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका मे नया राष्ट्रपति चुनने के लिए इलेक्टोरल वोटों की गिनती हो रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार अब तक जो बाइडेन को 264 इलेक्टोरल वोट मिले हैं और उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है, जबकि डोनाल्ड ट्रंप के खाते में 214 इलेक्टोरल वोट आए हैं। इस बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बाइडेन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
अमेरिकी इतिहास में जो बाइडेन राष्ट्रपति पद के पहले ऐसे उम्मीदवार बन गए हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है, जबकि वोटों की गिनती अभी भी जारी है।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक जो बाइडेन को अब तक 72,049,341 वोट मिले हैं, जो अमेरिका के किसी राष्ट्रपति उम्मीदवार को मिलने वाला सबसे ज्यादा वोट है। इससे पहले साल 2008 में बराक ओबामा को 69,498,516 वोट मिले थे, जबकि साल 1996 में बिल क्लिंटन को 47401185 वोट मिले थे।
बता दें कि इस बार अमेरिका में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है और जो बाइडेन के साथ डोनाल्ड ट्रंप भी बराक ओबामा का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ट्रंप को अब तक 68,586,160 वोट मिले हैं और अभी करोड़ों वोटों की गिनती बाकी है। इससे उम्मीद है कि ट्रंप ओबामा को मिले वोटों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
अमेरिका की बागडोर डोनाल्ड ट्रंप के हाथ होगी या सत्ता पर जो बाइडेन काबिज होंगे, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है। राष्ट्रपति बनने के लिए किसी एक को 538 इलेक्टोरल वोट में से कम से कम 270 में जीत दर्ज करनी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत का गलत नक्शा दिखाकर विवादों में घिरे जूनियर ट्रंप
Next: सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की उपलब्धता का टारेगट दिसम्बर तक पूर्ण करें: सीएम

Related Post

alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.