Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारा गया पाकिस्तानी आतंकी बाबर, एक पुलिसकर्मी शहीद
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारा गया पाकिस्तानी आतंकी बाबर, एक पुलिसकर्मी शहीद

RNS INDIA NEWS 13/01/2022
rns featured image new

श्रीनगर। बुधवार देर रात से चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। मुठभेड़ उस वक्त शुरू हुई थी, जब पुलिस और आर्मी की संयुक्त टीम ने कुलगाम के परिवान गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अधिकारियों ने बताया कि आतंकी घर में छिपा हुआ था। उसके मारे जाने के साथ ही ऑपरेशन समाप्त हो गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया, ‘मारे गए आतंकवादी की पहचान बाबर के तौर पर हुई है, जो पाकिस्तान का रहने वाला है। वह 2018 से ही जम्मू-कश्मीर के शोपियां और कुलगाम में एक्टिव था। आतंकी के पास से एक रायफल, एक पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद हुए हैं। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी रोहित छिब की भी शहादत हो गई है। इसके अलावा सेना के 3 जवान जख्मी हुए हैं। दो नागरिक भी मामूली तौर पर जख्मी हुए हैं। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी बाबर घाटी में कई घटनाओं को अंजाम देने में शामिल था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी करने आए बीएसएफ के 30 जवान कोरोना संक्रमित
Next: मोबाइल नहीं मिलने पर पिता ने 9 साल के बच्चे को मार डाला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.