Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिलों में प्रशासनिक फेरबदल के मूड में हैं सीएम
  • देहरादून

जिलों में प्रशासनिक फेरबदल के मूड में हैं सीएम

RNS INDIA NEWS 31/05/2021
rns featured image new

देहरादून। दो खास सलाहकारों शत्रुघ्न सिंह व आरबीएस रावत की नियुक्ति के बाद सीएम तीरथ सिंह रावत शासन के अलावा जिलों में प्रशासनिक फेरबदल के मूड में हैं। जून के पहले सप्ताह में ही नौकरशाही में फेरबदल को फाइनल टच दे दिया जाएगा। शासन से मिल रही जानकारी के मुताबिक कुछ जिलों के डीएम व एसएसपी बदले जाएंगे। 10 मार्च को सत्ता संभालने के बाद शासन स्तर पर मामूली फेरबदल के अलावा सीएम ने हाल ही में आईपीएस संजय गुंज्याल को इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी देकर खुफिया तंत्र को मजबूत करने की कोशिश की। लेकिन जिलों में व्यापक फेरबदल की दिशा में सीएम तीरथ अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं ले पाए। लंबे समय से उम्मीद जताई जा रही थी कि सीएम तीरथ पूर्व सीएम त्रिवेंद्र राज में शासन व जिलों में तैनात अफसरों को थोड़ा हल्का करेंगे। लेकिन पहले कुम्भ और अब कोरोना की रफ्तार में अफसरों को हिलाना ठीक नही समझा गया। राज्य के मुख्य सचिव रह चुके शत्रुघ्न सिंह की ताजपोशी के बाद इन दिनों शासन से लेकर जिलों में बेहतर अधिकारियों की तैनाती को लेकर होमवर्क चल रहा है। सीएम तीरथ बेहतर डिलीवरी दे सकने वाले अधिकारियों की सूची पर विशेष तवज्जो दे रहे हैं। देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा व चमोली में दो आईएएस दंपत्ति तैनात हैं। संभावित फेरबदल में इनकी नयी पोस्टिंग पर भी फैसला होने की संभावना है। समेत कुछ अन्य जिलों में प्रशासनिक फेरबदल को लेकर आलाधिकारी मंथन में जुटे हैं। चूंकि, शत्रुघ्न सिंह मुख्य सचिव भी रह चुके हैं लिहाजा, परफॉर्मर व नॉन परफॉर्मर अफसरों को लेकर उनकी दृष्टि काफी हद तक साफ है। आने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व विकास योजनाओं व मौजूदा कोरोना संकट में बेहतर डिलीवरी देने वाले अफसरों की टीम को लेकर जारी कवायद के परिणाम जल्द ही सामने आने की उम्मीद है। त्रिवेंद्र राज के डीएम व एसएसपी के अलावा सचिवालय में भी कुछ नए अफसरों को जगह मिल सकती है। इधर, तबादलों पर नजरें गड़ाये व अपनी कुर्सी खिसकती देख कुछ अधिकारियों ने अपने आकाओं व राजनीतिक सम्पर्कों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। जून के पहले हफ्ते तक नौकरशाही में फेरबदल की तस्वीर साफ होते ही टीम तीरथ नया आकार ले लेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत हवालबाग मंडल में पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल ने बांटे मास्क एवं सैनिटाइजर
Next: आप का जनता की सेवा अभियान शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.