Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जिलेटिन स्टिक धमाके से 6 की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश
  • राष्ट्रीय

जिलेटिन स्टिक धमाके से 6 की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

RNS INDIA NEWS 23/02/2021
rns featured image new

बंगलूरू,  23 फरवरी (आरएनएस)। चिकबल्लापुर में पत्थर की एक खदान में जिलेटिन की छड़ों को हटाते समय हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों ने यहां गैर-कानूनी तरीके से जिलेटिन के स्टिक रखे हुए थे।
लोगों को जब पुलिस की रेड के बारे में पता चला तो उन्होंने उन्हें नष्ट करने की कोशिश की। इसी दौरान जिलेटिन में धमाका हो गया और इसमें छह लोगों की जान चली गई। इस हादसे में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, ऐसा बताया जा रहा है कि ये सभी खदान के लिए जिलेटिन स्टिक का इस्तेमाल करते थे।
इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने दुख जताते हुए ट्वीट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि कर्नाटक चिकबल्लापुर में हुए हादसे से दुखी हूं। मृतकों के परिवारजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना है। वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया और लिखा कि चिकबल्लापुर में हिरणागवल्ली गांव में जिलेटिन धमाके से छह लोगों की मौत हो गई है। जिला प्रभारी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा कर्नाटक के मंत्री की ओर से बयान दिया गया कि खदान क्षेत्र में हो रहे गैर कानूनी काम पर हमारा एक्शन जारी है। उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि इस तरह का हादसा हुआ, हम सभी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केमिकल कंपनी में धमाके के साथ लगी आग, 15 किमी तक महसूस हुए भूकंप जैसे झटके, 24 घायल
Next: युवती का शव टेबल के नीचे रखकर करता रहा था मरीजों का इलाज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.