Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी की देखरेख में हुई गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी की देखरेख में हुई गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग

RNS INDIA NEWS 29/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर की देखरेख में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग (कटाई) का कार्य तहसील अल्मोड़ा के ग्राम महतगांव में किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न फसलों का क्रॉप कटिंग का प्रयोग राजस्व विभाग, कृषि संख्यिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। इन क्रॉप कटिंग प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के ऑकड़ों का प्रयोग उत्पादन का अनुमान लगाने, उत्पादकता की गणना करने एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत बीमा दावों का भुगतान किये जाने में होता है। इन आंकड़ों से कृषकों के लिये नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में सरकार व अन्य संम्बन्धित संगठनों को सहायता मिलती है। क्राप कटिंग प्रयोग के अन्तर्गत चयनित खेतों में 5X6=30 वर्ग मीटर का प्रयोगात्मक 02 प्लाट बनाए गए। इस प्लाटों में गेहूॅ के पौधों को काटकर मढाई उपरान्त अनाज प्राप्त किया गया जो क्रमशः प्रथम प्लाट में 10 किग्रा एवं द्वितीय प्लाट में 11 किग्रा गेहूँ तोला गया। इन दोनों प्रयोग डीजीसीईएस एप पर सफलता पूर्वक अपलोड किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किसानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके द्वारा उत्पादित किए जा रही फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान किसानों ने जंगली जानवरों व पेयजल समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण हेतु आश्वासन दिया। इस अवसर पर सख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, ग्राम प्रधान नरेन्द्र कुमार आर्या सहित राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोस्टर प्रतियोगिता में तन्नु बिष्ट ने पाया पहला स्थान
Next: नशीले इंजेक्शन और स्मैक के साथ युवक पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.