Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिला योजना समिति चुनाव शीघ्र कराए जाने की मांग
  • देहरादून

जिला योजना समिति चुनाव शीघ्र कराए जाने की मांग

RNS INDIA NEWS 25/01/2021
rns featured image new

जिला योजना चुनाव को लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री में मतभेद: प्रदीप भट्ट

देहरादून। जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने प्रदेश में जिला योजना समिति चुनाव शीघ्र कराए जाने की मांग की है। प्रदीप भट्ट ने कहा कि जब बिहार में विधानसभा के चुनाव हो सकते हैं देश के अधिकांश राज्यों में राज्यसभा के चुनाव हो सकते हैं, विधान परिषद के चुनाव हो सकते हैं, हिमांचल समेत कई राज्यों में स्थानीय पंचायत व निकाय के चुनाव हो सकते हैं, जेपी नड्डा के स्वागत में मानव श्रृंखला बनाई जा सकती है, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के चुनाव हो सकते हैं, हरिद्वार में महाकुम्भ का भव्य आयोजन किया जा रहा है तो फिर जिला योजना समिति के चुनाव क्यों नहीं हो सकते। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने कहा कि हाल ही में देहरादून में पंचायतों का विशाल सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष ने भी साफ तौर पर पंचायतों को मजबूत करने पर बल दिया लेकिन उत्तराखण्ड में पंचायतों के पर कतरे जा रहे है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड में जीरो टॉलरेंस सरकार में जिला योजना चुनाव को लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री में भी मतभेद हैंराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 2 नवम्बर 2020 को सचिव पंचायतीराज को सरकार की सहमति के लिए पत्र लिखा गया जिस पर सचिव पंचायतीराज ने विभागीय मंत्री अरविंद पांडे को जिला योजना चुनाव कराने के लिए फाइल अनुमोदन के लिए भेजी जिस पर पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडे ने अनुमोदन दे दिया किंतु विभागीय मंत्री के अनुमोदन के वावजूद भी मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति नही दी इससे लगता है कि सरकार में आपसी तालमेल ही नहीं है। मंत्री चुनाव कराने के पक्ष में अनुमोदन देते हैं लेकिन मुख्यमंत्री उसको ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना केवल जिला योजना समिति के चुनाव पर ही लगा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अति शीघ्र जिला योजना समिति का चुनाव नहीं कराती है तो जिला पंचायत एवं नगर निकाय प्रतिनिधियों को मजबूरन सरकार के खिलाफ लामबंद होना पड़ेगा। प्रेस वार्ता में जिला पंचायत संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, उत्तरकाशी जिला पंचायत उपाध्यक्ष कविता परमार, जिला पंचायत सदस्य डामटा पूनम थपलियाल, डीएवी पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेशर डॉक्टर सत्यव्रत त्यागी, युवा नेता विपिन थपलियाल, अमेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने प्रदान किये उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार, 17 अधिकारी हुए पुरस्कृत
Next: सीएम ने दी अंब्रेला लोगो तैयार करने को मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.