Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जिला प्रशासन की टीम ने किया बदरीनाथ धाम और यात्रा मार्ग का निरीक्षण
  • चमोली

जिला प्रशासन की टीम ने किया बदरीनाथ धाम और यात्रा मार्ग का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

 – जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यात्रा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश

चमोली(आरएनएस)।  जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े विभागों को यात्रा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान, ऊर्जा निगम और संचार विभाग के अधिकारियों को पानी, बिजली और संचार की व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दर्शन लाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीआईयू को नदी में एकत्रित मलबे का शीघ्र निस्तारण करने, .26 एमएलडी सीवर टैंक पर सुरक्षा दीवार का निर्माण करने के साथ ही तीर्थ पुरोहित आवास, हॉस्पिटल का निर्माण तेजी से करवाने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने दर्शन लाइन पर बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के बैठने की व्यवस्था करने और शौचालय निर्माण करने के लिए पुलिस, नगर पंचायत और बीकेटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए।
ब्रह्म कपाल का निरीक्षण करते हुए वेब कॉस के अधिकारियों को अलकनंदा नदी के तटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए।  जिलाधिकारी ने वेब कॉस से अधिकारियों को धाम में किए जा रहे कार्यों की प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए। धाम में क्राउड मैनेजमेंट के लिए पर्यटन अधिकारी, पुलिस और बीकेटीसी अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर टोकन काउंटर और जूता स्टैंड की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कुबेर गली को यात्रा से पूर्व व्यवस्थित करने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को धाम के आंतरिक मार्गों का डामरीकरण करने और नालियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को धाम में लो वोल्टेज की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर योजना बनाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर विशिष्ट, पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनपाल, सीएमओ डॉ अभिषेक गुप्ता, नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार सैनी, वेब कॉस के संदीप गैरोला, बीकेटीसी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में गूंजे अमित सागर के गीत
Next: 21 से 24 अप्रैल तक आयोजित होगा गढ़वाल विश्वविद्यालय का वार्षिकोत्सव

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.