Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • 21 से 24 अप्रैल तक आयोजित होगा गढ़वाल विश्वविद्यालय का वार्षिकोत्सव
  • पौड़ी

21 से 24 अप्रैल तक आयोजित होगा गढ़वाल विश्वविद्यालय का वार्षिकोत्सव

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  गढ़वाल विवि का वार्षिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक महोत्सव आगामी 21 से 24 अप्रैल तक आयोजित होगा। इस वर्ष वार्षिकोत्सव का आयोजन बिड़ला परिसर के स्थान पर चौरास परिसर में होगा। इस अवसर पर संगीत, नाटक, माइम, भाषण प्रतियोगिताओं के साथ अन्य शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। डीएसडब्ल्यू कार्यालय द्वारा जारी रूपरेखा के अनुसार वार्षिकोत्सव का आयोजन दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में 21 और 22 अप्रैल को अंतर-संकाय प्रतियोगिताएं , जबकि 23 और 24 अप्रैल को अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिताएं संपन्न होंगी। वार्षिकोत्सव में कुल 17 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी. गुसाईं ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतिभा को प्रोत्साहन देना है। बताया कि आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी प्रो. अतुल ध्यानी होंगे। बताया कि इस वर्ष की वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का बढ़ता प्रभाव: अवसर और चुनौतियां निर्धारित किया गया है। यह समसामयिक विषय होने के कारण प्रतिभागियों के लिए विशेष रूप से आकर्षक रहेगा। प्रो. गुसाईं ने बताया कि बिड़ला परिसर में निर्माण कार्य के चलते इस वर्ष चौरास परिसर में वार्षकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। चौरास परिसर स्थित स्वामी मंथन प्रेक्षागृह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जहां पहले के दो दिन अंतर संकाय प्रतियोगिताएं आयोजित होगी वहीं 23, 24 को अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें विवि के अन्य परिसरों व संबद्व कालेजों के छात्र प्रतिभाग करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला प्रशासन की टीम ने किया बदरीनाथ धाम और यात्रा मार्ग का निरीक्षण
Next: बिजली के स्मार्ट मीटर योजना को वापस लिए जाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.