Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • झारखंड
  • झारखंड के गुमला में दो नाबालिग बहनों से 10 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार
  • झारखंड

झारखंड के गुमला में दो नाबालिग बहनों से 10 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

गुमला (आरएनएस)।  झारखण्ड में गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड स्थित गुरदरी थाना क्षेत्र की दो आदिवासी नाबालिगों के साथ दस युवकों ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया. दोनों लड़कियां नाबालिग हैं और रिश्ते में चचेरी बहनें हैं. घटना शुक्रवार की देर शाम ऊपर लोदा व चापाकोना के समीप घटी. इधर, सूचना पर जब पुलिस हरकत में आयी, तो गिरफ्तारी के डर से एक आरोपी अजीत उरांव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मृतक गुरदरी थाना के नीचे लोदा गांव निवासी ढेबला उरांव का पुत्र है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आठ आरोपी अभी भी जंगल में छिपे हुए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण गुस्से में हैं. वे रविवार को दिनभर जंगल में आरोपियों को खोजते नजर आये. वहीं गुरदरी थाना प्रभारी अनंत कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है. जल्द ही आरोपी पकड़े जायेंगे.
जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग बहनें दशहरा मेला देख कर भाई के साथ घर लौट रही थीं, तभी आरोपी युवकों ने भाई को पीटकर भगा दिया और उसके बाद जंगल में ले जाकर दोनों के साथ दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई भी की. इधर, पीडि़ता के भाई ने गांव में जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी.
इसके बाद ग्रामीण दोनों पीडि़ता की तलाश में जंगल में गये. ग्रामीणों को आता देखकर पीडि़ता को छोड़ कर सभी आरोपी भाग गये. इसके बाद ग्रामीणों के साथ पीडि़ता गुरदरी थाना पहुंची और प्राथमिकी दर्ज करायी. दोनों पीडि़ता की गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तालिबान ने लड़कियों को दी स्कूलों में लौटने की इजाजत, महिला टीचर्स को भी मिलेगी राहत
Next: सड़क हादसा: स्पीति में खाई में गिरी गाड़ी, तीन की मौत, तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • झारखंड

हिमंता बिस्वा सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 31/08/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

RNS INDIA NEWS 03/07/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका, बजट सत्र में भाग लेने की नहीं मिली अनुमति

RNS INDIA NEWS 28/02/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.