Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • झड़ीपानी में उत्तर रेलवे की भूमि पर कब्जे को लेकर नोटिस, लोगों ने किया विरोध
  • देहरादून

झड़ीपानी में उत्तर रेलवे की भूमि पर कब्जे को लेकर नोटिस, लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 25/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   झड़ी पानी स्थित उत्तर रेलवे की भूमि पर अनाधिकृत कब्जे को लेकर एक बार फिर माहौल गर्म है। इस बार रेलवे ने आशु गुप्ता पुत्र पदम गुप्ता को नोटिस देकर अनाधिकृत कब्जे को हटाने की कार्रवाई की। इसका स्थानील लोगों ने जमकर विरोध किया। कहा कि रेलवे बार बार स्थानीय लोगों को धमका कर उनकी रजिस्ट्री की भूमि को अपना बता परेशान कर रहा है। उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर शिव सिंह रावत के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। लोगों के कड़े विरोध को देखते हुए कार्रवाई नहीं कर पाई व समझौता हुआ। निर्णय लिया गया कि संयुक्त रूप से भूमि सीमांकन नपत के लिए नगर पालिका, राजस्व विभाग व रेलवे की संयुक्त टीम गठित किया जाना उचित होगा। टीम द्वारा विधिवत, संबंधित पक्षकारों के सम्मुख सीमांकन की कार्रवाई की जाएगी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सीमांकन की कार्रवाई तक कोई पक्ष मौके पर निर्माण कार्य नहीं करेंगे, तथा भूमिधरी की व रेलवे की सीमा का निर्धारण किया जाना है। इस पत्र में दोनो पक्षों के हस्ताक्षर किए। कानूनगो विनोद जोशी ने कहा कि रेलवे व स्थानीय व्यक्ति के बीच सीमा विवाद के कारण यहां आए हैं। इसमें दोनों पक्ष के बीच तय हुआ है कि नगर पालिका व रेलवे के द्वारा संयुक्त सीमांकन किया जाएगा। पहले सीमांकन किया जा चुका है लेकिन अब पुनः सीमांकन किया जाएगा। भूमिधरों के प्रतिनिधि अजय गोयल ने कहा कि रेलवे व भूमिधरों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है व पहले भी दो बार नगर पालिका व राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन कर मुनारबंदी की जा चुकी है लेकिन रेलवे सहयोग नहीं कर रहा है। बार बार स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा है। इस बार स्वयं रेलवे विभाग मौजूद हुआ है, जिसमें तय किया गया कि जब तक सीमांकन नहीं होता रेलवे कुछ नहीं करेगा। आयुक्त गढ़वाल मंडल की ओर से पत्र दाखिल किया जा चुका है कि सीमांकन हो चुका है व मुनाबंदी की जा चुकी है जिस पर रेलवे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रेलवे व स्थानीय लोगों का कोई विवाद नहीं बल्कि सीमा का विवाद है, सीमा विवाद 1940 में विवाद को सेटलमेंट अधिकारी ने सेटल किया है व राजस्व विभाग के नक्शे में चिन्हित किया गया है। आदित्य गुप्ता ने बताया कि उनकी भी यहां जमीन है लेकिन हमारी जमीन पर रेलवे क्लेम कर रहा है, लोग पढ़े लिखे तो हैं लेकिन अपने अधिकारों का पता नहीं है।इसकी वजह से रेलवे वाले शोषण कर रहे हैं। लोगों ने छोटी छोटी जमीने लेकर अपने मकान बनाये हैं और रजिस्ट्री की है। निवासी अनुपमा गुप्ता ने बताया कि उनकी रजिस्ट्री ब्रिटिश काल से है लेकिन उन्हें बार बार परेशान किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग छात्रा का अपहरण करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
Next: विधायक की गिरफ्तारी की मांग को कार्य बहिष्कार जारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.