Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जीवनगढ़ में देशी शराब का ठेका खोलने पर लोगों का प्रदर्शन
  • देहरादून

जीवनगढ़ में देशी शराब का ठेका खोलने पर लोगों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 20/06/2025
rns featured image new

विकासनगर। जीवनगढ़ में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे खुल देशी शराब के ठेके के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग ठेके पर पहुंचे और उन्होंने ठेके के बाहर जमकर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। बाद में प्रदर्शनकारियों ने ठेके को बंद करवा दिया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा ठेका खोलने का प्रयास किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। दरअअसल पहले डाकपत्थर चौकी के पीछ यह देशी शराब का ठेका था। वहां कई सालों से ठेका चल रहा था। लेकिन अब उसे वहां से हटा दिया गया। जिसके बाद ठेके को रेशम विभाग के मेन गेट के सामने खोलने का प्रयास किया गया, लेकिन वहां भी लोगों ने उसका विरोध किया। अब ठेके को रेशम विभाग के कार्यालय से सौ मीटर आगे खोला गया गया था। शुक्रवार को ही यहां माल भरना शुरू हुआ था। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनायक नौटियाल और प्रधान पति सोहेल पासा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग ठेके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान विनायक नौटियाल ने कहा कि जहां ठेका खोला जा रहा है, वहां पास में स्कूल और मंदिर भी है। साथ ही यहां महिलाएं शाम के समय वॉक के लिए आती हैं। कहा कि इससे स्कूल के बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। चेतावनी दी कि अगर दोबारा इस क्षेत्र में शराब ठेका खोला गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में ग्राम पंचायत जीवनगढ़ के पूर्व प्रधान सारा सोहेल, सोहेल पाशा, अनिल जसरोटिया, संजय चौधरी, विजय चौहान, बलबीर, गौरव नेगी, अभिषेक चौहान, नवनीत, ऋषभ, अश्विन, अभिनव,संजीव चौधरी, अभय प्रजापति, केशव चौहान सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ में यात्रियों को मिलेंगे ऑक्सीजन कंटेनर
Next: राष्ट्रपति की सुरक्षा में बाधा बने दुकान संचालक पर मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.