Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जेई समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

जेई समेत 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 04/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। खानपुर के प्रहलादपुर गांव निवासी एक युवक ने जेई समेत सात लोगों पर अपने पिता पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवासी अंकुर पुत्र सनत कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 26 जून को उसके पिता और भाई सुमित कुमार खेत में ट्रैक्टर से पानी दे रहे थे। खेत बड़ा होने कारण शाम को देर हो गई। जब वह ट्रैक्टर लेकर वापस घर आ रहे थे इसी दौरान गांव के सोमबीर उर्फ सोनवीर, सोनू, गौतम, राजकुमार, अनुराग, हिमांशु और संदीप ने उसके पिता को गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब उसके पिता और भाई ने गाली गलौज करने का विरोध किया तो उन्होंने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे उसके पिता की हाथ की उंगलियां कट कर गिर गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुऐ फरार हो गए। खानपुर एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि सभी सातो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सोनू कुमार हरिद्वार सिंचाई विभाग में जेई के पद पर तैनात है। जेई पर भी पीडि़त के पिता के साथ धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक के पास गिरवी रखी जमीन धोखाधड़ी से बेची
Next: जमीनी रंजिश में महिला की धारदार हथियारों से हत्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.