Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जेई को जान से मारने की धमकी
  • देहरादून

जेई को जान से मारने की धमकी

RNS INDIA NEWS 06/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  डोईवाला के केशव पुरी बस्ती क्षेत्र में सौंग नदी के किनारे करोड़ों की लागत से पुश्ते का निर्माण हो रहा है। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के जेई निर्माण कार्य का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। कार्य गुणवत्ता में कमी मिलने पर उन्होंने ठेकेदार प्रतिनिधि को टोका। जो ठेकेदार प्रतिनिधि को नागवार गुजरा। आरोप है कि जेई से गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। जेई ने विभाग के आलाधिकारियों से घटना से अवगत करा दिया है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता आशीष यादव ने बताया कि केशव बस्ती के पास सौंग नदी किनारे निर्माणाधीन पुश्ता कार्य में गुणवत्ता की कमी की शिकायत मिलने पर शुक्रवार दोपहर निरीक्षण के लिए पहुंचे। निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पर कार्य गुणवत्ता कमी के साथ मानकों की अनदेखी मिली। जिस पर मौके पर मौजूद ठेकेदार के प्रतिनिधि को कार्य गुणवत्ता सुधारने को कहा। जिस पर वह आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। आरोप लगाया कि ठेकेदार प्रतिनिधि रवि पाल ने बदसलूकी करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित अवर अभियंता ने बताया कि पूरे घटना की जानकारी विभाग के अधिशासी अभियंता को देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब की महिला को डूबने से बचाया
Next: पत्नी का गला रेतने वाले सिपाही पति को भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
  • लाला बाजार की दुकानों के टेंडर का व्यापारियों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी
  • चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • असंग्रहित गणना प्रपत्र वाले मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन
  • राशिफल 03 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.