Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जेई और एई पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

जेई और एई पेपर लीक प्रकरण में एसआईटी ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2023
23-02-04_21-18-35-087

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद जेई और एई पेपर लीक प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के साथ ही अब आरोपियों की गिरफ्तारी भी शुरू हो चुकी है। एसआईटी ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास सात लाख की नगदी बरामद हुई है तथा साथ ही बड़ा खुलासा भी हुआ है कि 28 लाख रुपए में पेपर लीक किया गया था।

जेई और एई प्रश्न लीक प्रकरण में युवाओं के भविष्य से हो रहे खिलवाड के हर आरोपी को उसकी सही जगह पहुंचाने के लिए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह की अगुवाई में एसआईटी हरिद्वार का एक्शन शुरू हो गया है।
एसआईटी टीम ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त परीक्षा प्रश्न लीक आउट करने में संलिप्त 03 अभियुक्त संजीव कुमार (अनुभाग अधिकारी), नितिन चौहान व सुनील सैनी से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि संजीव कुमार द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संजीव चतुर्वेदी से J.E./A.E. पेपर लीक किये जाने हेतु 28 लाख रुपये लिए थे। अभियुक्त नितिन व सुनील द्वारा भी कई अभ्यर्थियों को एकत्रित कर इसमें मुनाफा कमाया था।
अभियुक्तों की निशानदेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अर्जित की गई अवैध धनराशि, कुछ अभ्यर्थियों से लिये गये ब्लैंक चैक व मोबाइल फोन को बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
संजीव कुमार पुत्र वैध्यनाथ भगत निवासी मौहल्ला शिवपुरी थाना व जिला सहरसा बिहार, हाल पता F 310 भागीरथ आवासीय कालोनी लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड कनखल हरिद्वार
नितिन चौहान पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट मंगलौर जनपद हरिद्वार
सुनील सैनी पुत्र ज्ञानचन्द सैनी निवासी पुर्वावाला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार

बरामदगी का विवरण-
अभियुक्त संजीव कुमार से 4.50 लाख रुपये अवैध नगदी, 01 ब्लैंक चैक व एक मोबाइल फोन।
अभियुक्त नितिन से 1.30 लाख रुपये व 04 ब्लैंक चैक छात्रों के।
अभियुक्त सुनील सैनी से 1.20 लाख रुपये अवैध अर्जित रुपए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: लापरवाही बरतने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पर आबकारी निरीक्षक सस्पेंड
Next: बेरीनाग की खूबसूरत वादियों में होगी फिल्म शोरू की शूटिंग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.