Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जेसीबी मालिकों ने लिया कार्यबहिष्कार का फैसला
  • देहरादून

जेसीबी मालिकों ने लिया कार्यबहिष्कार का फैसला

RNS INDIA NEWS 28/06/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। लोक निर्माण विभाग द्वारा बीते साल बरसात के मौसम किये गए मार्ग स्लीप सफाई कार्यों का भुगतान नहीं किए जाने से परेशान जेसीबी मालिकों ने इस साल कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया है। इसके लिए जेसीबी मालिक सोमवार को एसडीएम चकराता से मुलाकात कर उन्हें इसकी सूचना देंगे। जेसीबी मालिक अतर सिंह, गंभीर सिंह, धूमी, कृपाल राणा, यशपाल ठाकुर, जयपाल राणा आदि का कहना है कि साल 2023 में बरसात के दौरान उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग अस्थाई खंड चकराता के साथ हुए अनुबंध के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मार्गों को खोलने व मलबे की साफ सफाई का कार्य किया गया था। जिसके बाद से सभी जेसीबी मालिक भुगतान के लिए विभाग व अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन विभाग टालमटोल कर रहा है। लाखों की धनराशि का भुगतान नहीं किए जाने का कोई ठोस कारण नहीं बता रहा है। बताया कि उनके अनुबंध की समयावधि भी समाप्त हो चुकी है। इस साल नया अनुबंध भी हो गया है, लेकिन उन्हें आज तक पिछला भुगतान नहीं मिला। जिससे उनके समक्ष ऑपरेटरों और बाजार की देनदारी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को एसडीएम से मिलकर इस वर्ष कार्य न करने की सूचना उन्हें देंगे। लोक निर्माण विभाग चकराता के अधिशासी अभियंता ललित कुमार गोयल ने बताया कि शासन स्तर से बजट नहीं मिलने के कारण भुगतान करने में देरी हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Next: आईटीबीपी महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.