Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जौनसार के हारुल, तिब्बत के स्नो लायन नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जौनसार के हारुल, तिब्बत के स्नो लायन नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

RNS INDIA NEWS 03/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर गढ़ी कैंट स्थित हिमालय संस्कृति केंद्र में आयोजित निनाद-2025 के तीसरे दिन हिमालयी राज्यों की लोकसंस्कृति की रंगबिरंगी छटा देखने को मिली। तिब्बत से लेकर सुदूर पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश तक के कलाकारों ने अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर सौरभ थपलियाल, उत्तराखंड साहित्य एवं कला परिषद की अध्यक्ष मधु भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के हारूल नृत्य ने समारोह में लोकसंस्कृति की अनूठी झलक पेश की। लोककलाकार लायकराम और साथियों ने जब परात घुमाते हुए पारंपरिक धुनों पर नृत्य किया, तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।
हारूल के गीत वीरगाथाओं, प्रेमकथाओं और ऐतिहासिक प्रसंगों से प्रेरित होते हैं। यह नृत्य सामान्यतः मरोज और बिस्सू जैसे पारंपरिक उत्सवों में किया जाता है। प्रस्तुति के बाद कलाकारों को उपनिदेशक आशीष कुमार ने सम्मानित किया। तिब्बत और अरुणाचल के कलाकारों ने बिखेरे रंग हिमालयी संस्कृति की विविधता को दर्शाते हुए तिब्बत इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स, धर्मशाला के कलाकारों ने “स्नो लॉयन” और “नागरी माब्जा” लोकनृत्य प्रस्तुत किए। वहीं अरुणाचल प्रदेश की आदी और गालो जनजातियों के कलाकारों ने अपने पारंपरिक गीत और नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनकी पारंपरिक पोशाकें और आभूषण आकर्षण का केंद्र रहे। मेयर सौरभ थपलियाल ने अतिथि कलाकारों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। लोकभाषाओं का मानकीकरण और डिजीटलाजेशन जरुरी निनाद में उत्तराखंड की लोकभाषा एवं संस्कृति पर परिचर्चा निनाद महोत्सव के दिन के सत्र में उत्तराखंड की लोकभाषा एवं संस्कृति विषय पर परिचर्चा में हिस्सा लेते हुए भाषा संस्कृति विशेषज्ञ प्रो. देव सिंह पोखरिया, डॉ. नंद किशोर हटवाल, लोकेश नवानी और डा. नंदलाल भारती ने उत्तराखंड की लोकभाषाओं की वर्तमान स्थिति, उनके संरक्षण और संवर्धन पर गहन मंथन किया। परिचर्चा में नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में बोली-भाषाओं के शिक्षण को सराहनीय कदम बताया गया। साथ ही लोक भाषाओं के मानकीकरण, पाठ्यक्रम निर्माण और इंटरनेट माध्यम से प्रसार पर बल दिया गया। निनाद में कलाकारों के आपसी मेलजोल, विविधता लिए कार्यक्रमों की प्रस्तुति को भी सराहा गया। वक्ताओं ने माना कि यह सांस्कृतिक यात्रा राज्य की लोकपरंपराओं, संगीत, नृत्य और भाषा के संरक्षण का संदेश दे रही है, जिसमें हर दिन उत्तराखंड और हिमालयी क्षेत्र की नई झलक सामने आ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तरकाशी में 21 से 23 नवंबर तक मनाई जाएगी मंगसीर बग्वाल
Next: जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने किया रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.