Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौनसार बावर क्षेत्र में छोटी गाड़ियों में ओवर लोडिंग जारी
  • देहरादून

जौनसार बावर क्षेत्र में छोटी गाड़ियों में ओवर लोडिंग जारी

RNS INDIA NEWS 25/04/2021
rns featured image new

विकासनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच भी जौनसार बावर क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर चलने वाली छोटी गाड़ियों में ओवर लोडिंग जारी है। सरकारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम छोटी गाडिय़ों में दर्जनभर सवारियां बैठाई जा रही हैं। बावजूद, परिवहन निगम सहित स्थानीय प्रशासन भी इस ओर आंखें मूंदे हुए है। प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यात्री गाडिय़ों में पचास प्रतिशत सवारियों के आवागमन को अनुमति दी है। लेकिन, जौनसार बावर क्षेत्र में सरकार के इन आदेशों का पालन दूर- दूर तक दिखाई नहीं दे रहा है। स्थिति यह है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच भी छोटी गाडिय़ों में ओवरलोडिंग का खेल चल रहा है। पांच से सात सीटर गाडिय़ों में 12 से 20-20 लोगों को बैठाया जा रहा है। इतना ही नहीं, रविवार को कोविड- कर्फ्यू के बीच भी चकराता क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर चलने वाली यूटिलीटी और पिक-अप गाडिय़ों में ओवरलोडिंग दिखाई दी। स्थानीय जनप्रतिनिधि सरदार सिंह, महेन्द्र सिंह, शमशेर सिंह आदि ने बताया कि गाड़ी चालकों के साथ स्थानीय लोग भी कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच भी लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। यदि, ऐसे में संक्रमण फैलता है, तो अधिकांश लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने तहसील प्रशासन से मामले में सख्ती से कार्रवाही की मांग की है। उधर, संपर्क करने पर तहसीलदार चकराता पूरण सिंह तोमर ने बताया कि कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाही के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्वस्थ होते हुए भी ऑक्सीजन सप्लाई पर ध्यान दे रहे भेल के ईडी
Next: बाइक और डंपर की भिड़ंत, दो लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.