Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जौनपुर के ऐतिहासिक मौण मेले में सामूहिक रूप से मछली पकड़ने नदी में उतरे ग्रामीण
  • देहरादून

जौनपुर के ऐतिहासिक मौण मेले में सामूहिक रूप से मछली पकड़ने नदी में उतरे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

मसूरी। रविवार को जौनपुर का ऐतिहासिक मौण मेला धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने अगलाड़ नदी में टिमरू का पाउडर डालकर मौण मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान सिलवारपट्टी के कई गांवों के ग्रामीणों ने मेले में शिरकत की इस बार टिमरू के पाउडर बनाने की बारी सिलवाडपट्टी की थी। ग्रामीणों ने इसके बाद नदी में उतरकर मछली पकड़ी।
मौण मेला जौनपुर ब्लॉक की संस्कृति की एक अलग पहचान है। राजशाही के जमाने से ग्रामीण इस पर्व को मनाते आ रहे हैं। रविवार को सुबह 12:30 बजे अगलाड़ नदी में विशेष पूजा अर्चना के बाद टिमरू का पाउडर नदी में डाला गया। जिस पर बच्चे, युवा व बुजुर्ग एक साथ मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरेंगे। इस बार टिमरू का पाउडर बनाने और मौण डालने की बारी सिलवाड पट्टी की थी जौनपुर में मौण मेला मनाए जाने की अनूठी परंपरा है। टिहरी नरेश रहे नरेंद्र शाह ने 1811 में स्वयं अगलाड नदी में आकर मौण डाली थी,तब से इस मेले को मनाया जाता है। इस बार मेले में पटटी सिलवाड, छैज्यूला, आठजयूला, लालूर, इडवालस्यूं जौनसार, उतरकाशी, मसूरी सहित आसपास के 114 गांव के लोगों ने भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के खेल व युवा कल्‍याण विभाग के प्‍लान की केन्‍द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की तारीफ
Next: ‘नफरत नहीं रोजगार चाहिए, जीने का अधिकार चाहिए’

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.