Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में प्रभारी कानूनगो के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में प्रभारी कानूनगो के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक

RNS INDIA NEWS 11/04/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। ग्राम प्रधान को खसरे की नकल न देने एवं एक अन्य ग्रामीण से रकम लेकर खसरे की नकल देने के मामले में विधायक अपने समर्थकों संग तहसीलदार कार्यालय के सामने धरने पर बैठे। उन्होंने प्रभारी कानूनगो पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाकर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं आज प्रभारी कानूनगो तहसील नहीं पहुंचा। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच में जुटी है। उधर बार एसोसिएशन व किसान यूनियन ने धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक को अपना समर्थन दिया। ग्राम रायपुर के प्रधान कमरुद्दीन ने बताया कि उनके ताऊ रफीकउद्दीन बीती छह अप्रैल को खसरे की नकल लेने के लिए तहसील आए थे। प्रभारी कानूनगो ने उन्हें लेखपालों की हड़ताल बताकर नकल देने से मना कर दिया। वह निराश होकर अपने घर चले गए। बताया कि जबकि गांव के किसान सुरेश सिंह को प्रभारी कानूनगो के दफ्तर में काम करने वाले एक युवक ने एक हजार रुपए लेकर खसरे की नकल दे दी। सोमवार को ग्राम प्रधान एवं उनके ताऊ ने इसकी जानकारी विधायक आदेश चौहान को दी। विधायक आदेश चौहान ने एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को कॉल कर ग्राम प्रधान को उनके खसरे की नकल दिलाने को कहा। एसडीएम के न होने पर विधायक तहसीलदार कार्यालय पहुंच गए। तथा मामले के बारे उन्हें बताया। इस बीच विधायक प्रभारी कानूनगो के कार्यालय भी पहुंचे। तथा खसरे की नकल न देने के बारे में कहा। इस पर प्रभारी कानूनगो ने ग्राम प्रधान के ताऊ के खसरे की नकल बना कर दे दी। विधायक ने मनमानी करने, निजी युवाओं को रखकर अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार तक प्रभारी कानूनगो क खिलाफ कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को विधायक अपने समर्थकों संग तहसीलदार कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए तथा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया उन्होंने प्रभारी कानूनगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। वहीं प्रभारी कानूनगो सुशील जुनेजा एवं ग्राम प्रधान रायपुर द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि बुधवार को वह एसडीएम वह तहसीलदार कार्यालयों में तालाबंदी करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय प्राथमिक विद्यालय से एलसीडी चोरी
Next: किराना दुकान में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.