Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में घुड़चड़ी के दौरान दो पक्ष भिड़े, 10 लहूलुहान
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में घुड़चड़ी के दौरान दो पक्ष भिड़े, 10 लहूलुहान

RNS INDIA NEWS 27/04/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। बारात में घुड़चड़ी के दौरान धार्मिक स्थल के सामने डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष के युवक आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के दस लोग लहूलुहान हो गए। जबरदस्त हंगामा होने के बाद पहुंची पुलिस ने मोहल्ले में फोर्स को तैनात कर दी है। मामले में पुलिस कार्रवाही में जुटी है। गुरुवार देर रात मोहल्ला पट्टी चौहान निवासी घनेंद्र कुमार के पुत्र की बारात की घुड़चड़ी हो रही थी। डीजे पर बजे धार्मिक गाने पर युवक डांस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि बारात एक धार्मिकस्थल के पास पहुंची तो किसी बात पर हंगामा हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के युवकों में मारपीट हो गई। इससे दोनों पक्षों के समीर, रेहान, मो.दानिश, प्रिंस, आकाश शर्मा, शिवम, अभिषेक, मनीष, संजय, सौरभ लहूलुहान हो गए। मोहल्ले के लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। ईएमओ डॉ. अंजलि ने समीर, रेहान, दानिश की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, दूल्हे के भाई प्रिंस की हालत भी नाजुक बताई गई है। उसे भी हायर सेंटर भेजा गया है। एएसपी अभय प्रताप ने बताया कि मोहल्ले में शांति व्यवस्था कायम करने को पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। केस दर्ज करने के बाद मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जाएगी। दोषी लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो घायल
Next: दहेज में 6 लाख व स्कॉर्पियो कार की मांग, पत्नी ने लगाया आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.