Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों के दो पक्ष आमने सामने
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों के दो पक्ष आमने सामने

RNS INDIA NEWS 17/05/2023
rns featured image new

काशीपुर। ग्राम निवारमंडी के अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों के दो पक्ष आमने सामने आ गए हैं। एक पक्ष ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाने को कहा है तो दूसरे पक्ष ने कुछ समय की मोहलत मांगी है। ग्राम निवारमंडी के अमरपाल सिंह, हरस्वरूप सिंह, गिरधारी सिंह, रोहताश सिंह, चमन सिंह, आनंद सिंह, महेश कुमार, केहर सिंह, मुन्नी देवी, कमल कुमार, रामो देवी, कमलेश देवी ने कहा कि उन्हें उनके पूर्वजों द्वारा बनाए गए मकानों को तोड़कर अतिक्रमण हटाने के नोटिस मिले हैं। इस भूमि पर उनके पूर्वजों ने देश की आजादी से पूर्व अपने घर बनाए थे। वह उसी में रहते चले आ रहे हैं। मकानों को तोड़ने के बाद वह बेघर हो जाएंगे। कुछ दिन बाद बरसात का मौसम आ जाएगा। उनके मकानों को तोड़ा जाए तो बरसात के बाद तोड़ा जाए। उनके पास कोई आवासीय भूमि नहीं है। उनके मकानों को तोड़ने से पहले आवास बनाने को उन्हें भूमि दी जाए। वहीं, दूसरे पक्ष के करण सिंह, ललित कुमार, उदयवीर सिंह, आनंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमल सिंह ने बंजर भूमि, सरकारी स्कूल, शिव मंदिर, रास्ता,खाद के गड्ढे से अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन ने ग्राम समाज की भूमि पर पशुशाला, मकान एवं पशु बांधकर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने सभी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोहाघाट में शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला
Next: रिश्वतखोर पटवारी को 5 साल की सजा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.