Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर क्षेत्र के सहायक अध्यापक को किया निलंबित
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर क्षेत्र के सहायक अध्यापक को किया निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  जिले में चल रही समायोजन प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने के आरोप में जसपुर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाबरखेड़ा में तैनात सहायक अध्यापक गोविन्द सिंह को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें उप शिक्षा अधिकारी गदरपुर कार्यालय से संबद्ध किया है। जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि गोविन्द सिंह पर कार्यालय के विरुद्ध आधारहीन आरोप लगाने, विभागीय आदेशों व निर्देशों की अवहेलना करने, कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 का उल्लंघन करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने जैसे गंभीर आरोप सिद्ध हुए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित अध्यापक को अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने इसके बजाय जानबूझकर चिकित्सा अवकाश ले लिया। स्वास्थ्य लाभ के बाद भी उन्होंने कोई स्पष्टीकरण या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। डीईओ ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर विभाग सख्त है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड फिल्म एंड म्यूजिक एसोसिएशन ने प्रदेश की फिल्म नीति को बताया प्रभावी एवं बेहतर
Next: व्यक्ति की गोली मारकर हुई हत्या, पुलिस को बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.