Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जरूरतमंद परिवारों की मदद का अभियान जारी
  • देहरादून

जरूरतमंद परिवारों की मदद का अभियान जारी

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेसजनों की ओर से कोरोनाकाल मे जरूरत मंद परिवारों को राशन देने की मुहिम जारी है। इसके तहत आज कांग्रेसजनों ने प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली एवं महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा की उपस्थिति में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विजय कॉलोनी में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट वितरित की। इस अवसर पर कांग्रेसियों ने कहा की कांग्रेस परिवार का परमोधर्म: सेवा है। कांग्रेस परिवार का हर एक कार्यकर्ता इस महामारी में जन सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब जनता के साथ खडी रही है तथा पूरे कोरोना काल में भी कांग्रेसजनों ने आम जरूरतमंद गरीब एवं असहायजनों की सेवा की है। भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बाताते हुए कांग्रेसजनों ने कहा कि आज मंहगाई अपने चरम पर है तथा गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड रहा है। एक तरफ कोरोना महामारी का देश झेल रही जनता को लगातार मंहगाई से जूझना पड़ रहा है, परन्तु भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। देश का नौजवान और किसान अपने अधिकारों के लिए सडक़ों पर है तथा गरीब जनता भाजपा शासन में सबसे अधिक मायूस है। इस अवसर पर पीएस भंडारी, मंगल सिह नेगी, भरत सिंह रावत, मदन सिंह गुसांई, वार्ड अध्यक्ष सुरेश पटेल, अनूप कुमार, पूर्व पार्षद निखिल कुमार, बन्टी, सतीश कुमार, शम्मी, करन काका आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेंट्रल जेल में बंद 140 कैदियों का हुआ टीकाकरण
Next: राशन कार्डों को अविलम्ब ऑनलाइन किया जाय: उक्रांद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.