Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यदि जरूरत पड़ी तो सीएम आवास भी कोविड के लिए लगा दिया जाएगा: सीएम
  • देहरादून

यदि जरूरत पड़ी तो सीएम आवास भी कोविड के लिए लगा दिया जाएगा: सीएम

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
teerath singh rawat.jpg

देहरादून। कोरोना की तीसरी लहर के लिए सरकार की तैयारियों पर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार फिर से हरकत में आ गई है। सीएम तीरथ सिंह रावत ने यह तक कह दिया है जरूरत पड़ी तो सीएम आवास भी कोविड के लिए लगा दिया जाएगा।
कोविड-19 की दूसरी लहर के लिए कोई तैयारी नहीं होने के चलते जो बुरा दौर पूरे देश के साथ उत्तराखंड ने भी देखा वह दुबारा न आए ऐसा हर कोई चाहता है लेकिन कोशिश करने के लिए के लिए खुद कोई तैयार नहीं है। आलम यह है कि महामारी को लेकर भी हाईकोर्ट को बार-बार सरकार पर डंडा करना पड़ रहा है और तब जा प्रशासनिक अमला भी हरकत में आ रहा है। दूसरे दौर की कोई तैयारी नहीं थी और देखते ही देखते हजारों लोग महामारी का शिकार बन गये। अब वैज्ञानिक लगातार तीसरी लहर के आने की चेतावनी दे रहे हैं लेकिन राज्य की सरकार और अन्य राजनैतिक दल इस समय चुनावी मोड में आ गये हैं। तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित कर सकती है लेकिन उसके लिए सरकार ने क्या इंतजाम किए हैं इसके बारे में कोई जानकारी किसी के पास नहीं है। बच्चों के लिए वैसे तो कुछ कोविड अस्पताल तैयार किए गये हैं लेकिन पर्वतीय जिलों के लोगों के लिए शायद यह एक और भारी मुसीबत का दौर साबित होगा।
कोर्ट की फटकार के बाद सरकार हरकत में आई और एक बार फिर सरकारी अमला तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। वहीं सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा है कि तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रखी है। जरूरत पड़ने पर सीएम आवास को भी कोविड संक्रमितों के लिए दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि जिलों में होटलों को कोविड सेंटर के तौर पर प्रयोग करने के लिए तैयार किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि दूसरी लहर की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन इस दौर को उन्होंने नजदीक से देखा है। एसडीआरएफ और पुलिस कर्मियों ने मृतक लोगों का अंतिम संस्कार किया। लेकिन अब तीसरी लहर के लिए पूरी तैयारी है। कहा कि कांग्रेस का काम धरना प्रदर्शन करने तक ही सीमित है। सीएम ने सवाल उठाया है कि कांग्रेस बताए किस कोविड मरीजों के लिए क्या किया है। कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि पूरे कोविड काल में कांग्रेस ने जनता को राहत देने के लिए क्या कार्य किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदलते वक्त के साथ पुलिस भी अपने बुनियादी ढांचे का विकास करने में लगी
Next: उत्तराखंड में 1,75,470 मुकदमों का निपटारा किया गया इस आपात स्थिति में भी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.