Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जनता दरबार में पहुंची महिला को वापस दिलाए बंधक ब्लैंक चेक और अन्य कागजात
  • नैनीताल

जनता दरबार में पहुंची महिला को वापस दिलाए बंधक ब्लैंक चेक और अन्य कागजात

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जनता दरबार में पहुंची महिला को साहूकार से ऋण लेने पर बंधक बनाए गए खाली चेक, स्टांप पेपर व आधार कार्ड वापस दिलाया। महिला की शिकायत पर कमिश्नर ने आरोपी साहूकार को मौके पर बुलाकर महिला के दस्तावेज वापस दिलाए। लोगों से साहूकारों से बचने की अपील भी की। कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पहुंची पनियाली निवासी प्रमिला रत्नाकर ने बताया कि उन्होंने साहूकार की पत्नी से 3 लाख रुपये कर्ज में लिए थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें पैसा वापस करने के लिए मार्च तक का समय चाहिए। उन्होंने बताया कि समय से रुपये वापस न करने पर साहूकार ने उन्हें अपने घर बुलाकर गाली गलौज की और उनसे जबरन खाली चेक, खाली स्टांप पेपर व आधार कार्ड ले लिया। मामले में मंडलायुक्त ने साहूकार को मौके पर बुलाकर 15 मिनट के भीतर महिला को दस्तावेज वापस दिलाए। कतिपय फार्मासिस्ट ने पूर्व में रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से एसटीएच को सप्लाई की गई दवा का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। जिसपर सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि दवाइयों की आपूर्ति बिना वर्क आर्डर के व अपंजीकृत वेंडर से कराई गई थी जबकि विभाग को बीपीपीआई अस्पताल में दवाइयों की आपूर्ति के लिए अधिकृत है। समस्त दवाइयों की आपूर्ति दूरभाष पर मांग के आधार पर की गई जो कि नियम विरूद्ध है। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।

स्वयं सहायता समूह को नहीं मिली जगह: यमुना स्वयं सहायता समूह अल्चौना चांफी की लक्ष्मी देवी व मंजू देवी ने आयुक्त को बताया कि उनके समूह ने प्लैटस मैदान नैनीताल में इन्दिरा अम्मा भोजनालय व हिलांस किचन चलाने के लिए वर्ष 2022 से 2024 तक संचालन को जिलाधिकारी से अनुमोदन प्रदान किया था। लेकिन अभी तक उनके समूह को कैन्टीन संचालन को कोई स्थान नहीं मिला है। जिस पर आयुक्त ने जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

पिनाना गांव में बिजली-सड़क नहीं: जनता दरबार में पहुंचे चम्पावत जिले के ग्राम पिनाना के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि ग्राम पिनाना तलाड़ी में अबतक सड़क व बिजली नहीं पहुंच पाई है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच गांव में रह रहे लोग सुविधाओं के अभाव में पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने मंडलायुक्त से गांव में सड़क के साथ ही बिजली की व्यवस्था कराने की मांग की। जिसपर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर लोनिवि को क्षेत्र का सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंचाई अभियंताओं के पद तत्काल बहाल किए जाएं : ऐरी
Next: बेहतर स्वास्थ्य के लिये रामबाण है मोटा अनाजः डॉ धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.