Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जनशक्ति सोसाइटी ठगी में एक और मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

जनशक्ति सोसाइटी ठगी में एक और मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 22/05/2023
default featured image

देहरादून। जन शक्ति मल्टी स्टेट मल्टी पर्पज कोआपरेटिव सोसाइटी ठगी में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। लुधियाना निवासी एक व्यक्ति से जमा योजना में मोटा लालच देकर ठगी की गई। सोसाइटी की ब्रांच मैनेजर के कहने पर उन्होंने 2.27 लाख रुपये जमा किए। मैच्योर होने जब रकम मांगी तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय को शिकायत वरिंद्र सिंह निवासी प्रीत विहार, मानकवाल लुधियाना ने की है। उन्होंने बताया कि वह देहरादून में टेक्सटाइल सेक्टर में काम करते हैं। उनकी मुलाकात 2020 में रजनी गुसाईं निवासी बनियावाला, आर्केडिया ग्रांट, वसंत विहार से हुई। रजनी जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी पर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी में काम करती है। वह एक मेहूवाला ब्रांच की हेड है। उसने अपने यहां संचालित जमा स्कीमों के बारे में बताया। इसके बाद सिंह ने ब्रांच में दो खाते खोले। इन खातों में 2.27 लाख रुपये जमा कर दिए। वर्ष 2021 में यह मैच्योर हो गए। इसकी बांड कॉपी और पासबुक भी उन्होंने रजनी को दे दी थी। मैच्योर होने के बाद उन्होंने अपनी धनराशि निकालनी चाही। रजनी ने कहा कि दो-चार दिनों में उनके पैसे बैंक खाते में आ जाएंगे। समय बीत जाने पर जब पैसे नहीं आए तो उन्होंने फिर से रजनी से संपर्क किया। रजनी ने फिर इस तरह का ही वादा किया मगर कोई पैसा उनके खातों में नहीं आया। इसके बाद जब उन्होंने रजनी पर दबाव बनाया तो वह इनकार करने लगी। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
Next: सावधान! शराब पीकर गाड़ी चलाने पर रद्द हो रहे ड्राइविंग लाइसेंस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.