Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद में 30 सूत्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु रोडमैप तैयार करने को जिलाधिकारी ने ली बैठक
  • अल्मोड़ा

जनपद में 30 सूत्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु रोडमैप तैयार करने को जिलाधिकारी ने ली बैठक

RNS INDIA NEWS 26/06/2023
alm 01 (1)

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने जिला कलैक्ट्रेट सभागार में जनपद में 30 सूत्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु रोडमैप तैयार करने एवं योजनाओं के वार्षिक लक्ष्य प्राप्ति हेतु किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि उनके विभाग द्वारा जिन भी योजनाओं का निर्माण किया जाता है उन योजनाओं में और क्या संभावनाएं हो सकती है, क्या समस्याएं आ सकती हैं इन बातों को ध्यान में रखते हुए वार्षिक योजना तैयार की जाए और उस लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जाय उसके लिए रणनीति तैयार की जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग व वन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि हमें जनपद में नये पर्यटक स्थलों को विकसित करने होंगे तथा उन पर्यटक स्थलों में मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये वार्षिक योजना बनानी होगी। उन्होंने कहा कि चिन्हित पर्यटक स्थलों की डीपीआर बनाकर शासन को प्रेषित की जाय।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, डीआरडीए विभाग, युवा कल्याण, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा 30 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्षिक लक्ष्यों की प्राप्त करने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि वार्षिक योजना बनाते समय समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय। उन्होंने कहा कि वार्षिक योजना बनाते समय जो समस्याएं आ रही है उसके निदान पर कार्य किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि समय-समय पर सरकार जनता के द्वार की परिकल्पना के अन्तर्गत विभागीय अधिकारियों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया जाता है इन भ्रमण कार्यक्रमों के दौरान क्षेत्र की जन समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा यह भी ध्यान दिया जाए कि क्षेत्र में किस प्रकार की मूलभूत सुविधाओं की अति आवश्यकता है। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू भण्डारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाभार्थियों को सम्मानित कर उनके साथ ली सेल्फी
Next: बेटे ने की सीएम पोर्टल पर शिकायत, तो पिता का लाइसेंस किया निरस्त

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.