Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • अल्मोड़ा

जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा

RNS INDIA NEWS 02/07/2026
WhatsApp Image 2026-07-02 at 17.08.05_11zon

अल्मोड़ा। मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए गुरुवार को जनपद के छह स्थानों पर व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशन में आयोजित इस अभ्यास का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय मजबूत करना, आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की कार्यक्षमता परखना और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल के दौरान विभिन्न प्रकार की काल्पनिक आपदा स्थितियां तैयार कर संबंधित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय, राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया। इसके तहत रानीखेत की इंदिरा बस्ती में भूस्खलन, द्वाराहाट के सलना गांव में बादल फटने, सल्ट क्षेत्र में बस दुर्घटना, लमगड़ा विकासखंड के कनरा गांव में बादल फटने, जागेश्वर धाम में भीड़ प्रबंधन तथा क्वारब क्षेत्र में भूस्खलन की काल्पनिक घटनाएं बनाकर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किया गया। अभ्यास में पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, अग्निशमन, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जल संस्थान, एसडीआरएफ सहित अन्य विभागों और एजेंसियों ने समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। इस दौरान घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने, आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल पहुंचाने, प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित करने तथा संचार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। क्वारब क्षेत्र में आयोजित मॉक ड्रिल के लिए पुलिस लाइन में स्टेजिंग एरिया बनाया गया, जहां से राहत एवं बचाव दलों, संसाधनों और उपकरणों का संचालन एवं समन्वय किया गया। वहीं, इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) के तहत नामित अधिकारी कलेक्ट्रेट स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र में मौजूद रहे। यहां से पूरी मॉक ड्रिल की निगरानी करते हुए विभिन्न घटनास्थलों से प्राप्त सूचनाओं का आदान-प्रदान, संसाधनों का समन्वय और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और समन्वित कार्रवाई बेहद आवश्यक होती है। उन्होंने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य विभागों की तैयारियों का आकलन करना, कमियों की पहचान कर उनमें सुधार करना तथा वास्तविक आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम करना है। उन्होंने सभी विभागों को मानसून अवधि में पूर्ण सतर्कता बनाए रखते हुए आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 जुलाई
Next: डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-02 at 17.09.04_11zon
  • अल्मोड़ा

4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-02 at 16.53.48_11zon
  • अल्मोड़ा

वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.