Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बिहार : तालाब में नहाने गई चार लड़कियों की डूबने से मौत
  • राष्ट्रीय

बिहार : तालाब में नहाने गई चार लड़कियों की डूबने से मौत

RNS INDIA NEWS 11/09/2024
rns featured image new

बांका (आरएनएस)। बिहार के बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तालाब में नहाने गई चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक लड़कियों की उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई जा रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेहरार गांव के तालाब में करमा पर्व को लेकर कई लड़कियां नहाने गई थीं। नहाने के दौरान चार लड़कियां तालाब के अंदर गहरे पानी में चली गईं, जिस कारण डूबने से उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। आनंदपुर थाने के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी चार शवों को तालाब से बाहर निकाला गया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान पुनम कुमारी (13), ज्योति कुमारी (14), निशा कुमारी (12) और पुष्पा कुमारी (12) के रूप में हुई है। इधर, घटना के बाद गांव में करमा पर्व की खुशी मातम में बदल गई।
करमा पर्व में बहनें अपने भाई की सलामती के लिए उपवास करती हैं। मृतक लड़कियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला प्रशासन ने पीडि़तों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के नियमों के मुताबिक, मुआवजा दिलाने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरजी कर बलात्कार मामला : पीड़िता के पोस्टमार्टम के वीडियोग्राफर से पूछताछ करेगी सीबीआई
Next: आंध्रप्रदेश के रहने वाले दो सगे भाइयों ने आश्रम में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.