Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • जनमंच 12 सितम्बर को दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

जनमंच 12 सितम्बर को दून विधानसभा क्षेत्र के बनलगी में

RNS INDIA NEWS 02/09/2021
rns featured image new

10 सितम्बर, 2021 तक शिकायतें प्रेषित करने का आग्रह

आरएनएस ब्यूरो सोलन। आम आदमी की समस्याओं के त्वरित निदान का प्रदेश सरकार का प्रभावशाली कार्यक्रम जनमंच 12 सितम्बर, 2021 को सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज उप मण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान ने दी।
डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि सोलन जिला का 20वां जनमंच 12 सितम्बर, 2021 को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वां के बनलगी में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोज़गार मंत्री बिक्रम सिंह इस जनमंच की अध्यक्षता करेंगे। जनमंच बनलगी स्थित सब्जी मण्डी परिसर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनमंच कोविड-19 बचाव प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा।
उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि इस जनमंच में विकासखण्ड धर्मपुर के तहत आने वाली दून विधानसभा क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की कैंडोल, पट्टानाली, जाडला, मंडेसर, कृष्णगढ़, गांगुड़ी, दाड़वां, जगजीतनगर, भागुड़ी, बुघारकनैता तथा बाड़ियां ग्राम पंचायतें इस जनमंच से लाभान्वित होंगी।
उन्होंने कहा कि जनमंच में पूर्व की भान्ति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुर्वेद तथा पशुपालन विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जनमंच में लोगों को राजस्व से सम्बन्धित विभिन्न प्रमाण पत्रों सहित अन्य प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनमंच में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा समेकित बाल विकास परियोजना से सम्बद्ध स्वयं सहायता समूहों के साथ-साथ ग्रामीण विकास, कृषि, बागवानी, हिमऊर्जा तथा स्वास्थ्य विभागों के स्टाॅल भी स्थापित किए जाएंगे। यहां लोगों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ अन्य आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनमंच स्थल पर आधार से सम्बन्धित जानकारी भी उपलब्ध होगी।
डाॅ. धीमान ने कहा कि सभी विभागों को जनमंच के लिए चिन्हित 11 ग्राम पंचायतों में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व जनमंच गतिविधियों के तहत इन 11 ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जांची जाएगी तथा लोगों को विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।
उपमण्डलाधिकारी ने इन ग्राम पंचायतों के निवासियों से आग्रह किया कि वे 10 सितम्बर, 2021 तक विभिन्न शिकायतें सम्बन्धित ग्राम पंचायत प्रधान एवं सचिव को प्रेषित करें ताकि इनका उचित समाधान निकाला जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी की लोहे के पाइप से मारकर हत्या करने के आरोपी की जमानत अर्जी ख़ारिज
Next: दून मंडल के सात खंडों में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.