Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जनगणना ड्यूटी से पूर्व शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग, प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

जनगणना ड्यूटी से पूर्व शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 24/04/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। शिक्षकों ने जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विद्यालयों से कार्यमुक्त किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि दोपहर दो बजे तक विद्यालय में शिक्षण कार्य करने के बाद जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को प्रभावी ढंग से करना कठिन होगा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं नगरपालिका कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए शिक्षकों को विद्यालयी कार्य से मुक्त किया जाए। शिक्षकों का कहना था कि शिक्षण कार्य के साथ-साथ राष्ट्रीय जनगणना कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक पूरा करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। इस दौरान शिक्षकों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की। ईओ ने बताया कि शिक्षा विभाग से प्राप्त सूची के अनुसार ही ड्यूटी लगाई गई है और शिक्षकों की मांग विभागीय स्तर का विषय है। प्रदर्शन में तनुज शर्मा, मीना जोशी, मीना उपाध्याय, शहाना अंसारी, संतोष कुमार, गीता जोशी, वैशाली जोशी, ऋचा जोशी, विद्या वर्मा, मुन्ना सिंह, सुनीता बिष्ट, दिव्या कन्नौजिया, संगीता टम्टा, सीमा ध्यानी, प्रतिभा, सुनीता राम आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में जल संरक्षण और स्वच्छता पर समीक्षा
Next: वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.