Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जन सेवा शिविरों में श्रम विभाग की ओर से आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर
  • चमोली

जन सेवा शिविरों में श्रम विभाग की ओर से आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर

RNS INDIA NEWS 22/03/2025
rns featured image new

शिविर में श्रमिकों को दी राज्य सरकार की योजनाओं और आवेदन की जानकारी

चमोली(आरएनएस)।    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर चमोली की तीनों विधानसभाओं में आयोजित होने वाले जन सेवा शिविरों में श्रमिकों के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जनपद में संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को शिविर के दौरान श्रम विभाग की ओर से संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य और देश के विकास में श्रमिकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसे में श्रमिकों के सुरक्षा और उनके भविष्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिस पर मुख्यमंत्री ने सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले जन सेवा शिविरों में श्रमिकों के लिए विशेष शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जनपद की तीनों विधानसभाओं में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में श्रम विभाग को विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जनपद में संगठित व असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। कहा कार्यदायी संस्थाओं से शिविर की जानकारी श्रमिकों को दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कल्जीखाल के बीडीओ को निलंबित करने की उठाई मांग
Next: 16 डाक्टरों ने की सामूहिक इस्तीफे की पेशकश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.