Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जन संगठनों ने कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल
  • देहरादून

जन संगठनों ने कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 19/06/2023
rns featured image new

देहरादून। राज्य के विपक्षी दलों और विभिन्न जन संगठनों ने सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बढ़ते हुए नफरती प्रचार से राज्य की छवि खराब हो रही है। प्रेस क्लब में सोमवार को आयोजित विपक्षी दलों और जनसंगठनों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सत्ताधारी दल और चंद संगठन नफरती प्रचार कर रहे हैं। सांप्रदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश भर से और न्यायालयों की ओर से आलोचना होने के बावजूद सरकार जिम्मेदार लोगों व संगठनों पर कार्रवाई नहीं कर रही। राजनैतिक दलों की और से भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मा-ले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य समर भंडारी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ एसएन सचान, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के लेखराज और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रभात ध्यानी ने बैठक को सम्बोधित किया। बैठक में संविधान के मूल्यों और जनता के हकों के लिए जारी आंदोलन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उत्तराखंड इंसानियत मंच के संयोजक डॉ रवि चोपड़ा, उत्तराखंड लोक वाहिनी के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, उत्तराखंड महिला मंच की कमला पंत, गीता गैरोला, पत्रकार त्रिलोचन भट्ट, उत्तराखंड सर्वोदय मंडल के इस्लाम हुसैन, गोपाल भाई, वन पंचायत संघर्ष मोर्चा के तरुण जोशी, समाजवादी लोक मंच के मुनीश कुमार, चेतना आंदोलन के शंकर गोपाल, रचनात्मक महिला मंच के अजय जोशी, वन गुज्जर ट्राइबल युवा संगठन के मोहम्मद इशाक, जन संवाद समिति के सतीश धौलखंडी आदि मौजूद थे।
इधर, कांग्रेस पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की मां के देहांत होने की वजह से पार्टी के प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन वे प्रस्ताव के साथ हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के 11 सिलेंडरों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: दून बिजनेस स्कूल में हुआ मिलेट उत्पादकता पर संवाद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.