Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन
  • अल्मोड़ा

जन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन

RNS INDIA NEWS 05/09/2024
default featured image

अल्मोड़ा। जनपद के नैनी जागेश्वर क्षेत्र में समस्याओं के निराकरण के लिए बुधवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के तत्वावधान में हुई सभा में क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जनसमस्याओं में जटा गंगा में झूला पुल का निर्माण, बजेला नैनी मोटर मार्ग, इंटर कॉलेज में टीचर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति, जानवरों से खेती की सुरक्षा आदि शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता उपपा के दीवान सिंह खनी तथा संचालन किशन सिंह द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि अगर हम अपनी ज़मीन, प्राकृतिक संसाधनों को बचाएंगे तभी हमारा गांव बचेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी एक पार्टी के दो चेहरे हैं जो भू माफियाओं को संरक्षण देने का काम करती हैं। नैनी की ग्रामीण जनता ने अपनी समस्या को हर तरह से शासन प्रशासन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नारायण राम, अमीनुर्रहमान ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में नैनी जागेश्वर के आनंद अंडोला, राम सिंह खनी, पान सिंह आदि ने नैनी में उत्पन्न समस्याओं के समाधान न होने पर राष्ट्रीय पार्टियों को जिम्मेदार बताते हुए क्षेत्रीय पार्टी के माध्यम से संगठित होकर आंदोलन के माध्यम से उठाने के लिए उपस्थित लोगों को संघर्ष करने का आह्वान किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सितंबर महीने के लिए सस्ती हुई बिजली की दरें
Next: केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सल्ट क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.