Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जंगल के कुछ हिस्सों में लगी आग, आतंकवाद विरोधी अभियान 19वें दिन भी जारी
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जंगल के कुछ हिस्सों में लगी आग, आतंकवाद विरोधी अभियान 19वें दिन भी जारी

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

जम्मू (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भट्टा दुर्रियन जंगल के कुछ हिस्सों में आज आग लग गई। वहीं जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान 19वें दिन भी जारी रहा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भट्टा दुर्रियन जंगलों के अंदर छिपे आतंकवादियों के खिलाफ सेना द्वारा रॉकेट लांचर के इस्तेमाल सहित भारी गोलीबारी के चलते आग लग गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जंगल के कुछ स्थानों पर धुआं उठ रहा है।
हालांकि, पिछले तीन दिनों के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच कोई गोलीबारी नहीं हुई है।
रक्षा सूत्रों ने कहा कि यह संभव है कि छिपे हुए आतंकवादी या तो मारे गए हैं या घायल हैं, लेकिन ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आतंकवादी, जिनमें से ज्यादातर पाकिस्तानी हैं, संभवत: एक या दो महीने पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) के भारतीय हिस्से में घुसपैठ कर चुके हैं।
तब से, आतंकवादियों का समूह, जिनकी संख्या लगभग पांच से सात होने की संभावना है, भट्टा दुर्रियन जंगलों के अंदर छिपे हुए हैं।
अब तक जंगल के आसपास के गांवों के आधा दर्जन नागरिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
ऑपरेशन 11 अक्टूबर को शुरू हुआ था और ये 1990 के दशक की शुरुआत में सशस्त्र हिंसा शुरू होने के बाद से जम्मू और कश्मीर में सबसे लंबे आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक है।
इस अभियान में अब तक दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) सहित नौ सैनिक शहीद हो गए हैं और दो पुलिसकर्मी और एक सैनिक घायल हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्की विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 1.00 बजे तक 39.24 प्रतिशत मतदान
Next: जेल से रिहा होकर घर पहुंचे आर्यन, मन्नत में जश्न का माहौल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.