Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जमीनी विवाद में जीजा ने साले की गोली मारकर की हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

जमीनी विवाद में जीजा ने साले की गोली मारकर की हत्या

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
default featured image

नानकमत्ता। नगर से सटे ग्राम बिसौठा में जमीनी विवाद के चलते जीजा ने अपने ही साले को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे हत्या के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँच गया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के घर में कोहराम मच गया मृतक के बीवी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने एक हत्यारोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

निकटवर्ती थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिसौठा कुलदीप सिंह पुत्र निर्मल सिंह गन्ना कटाई के लिये अपने खेत में गए थे, जहां इनका अपने जीजा बलजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह से आपसी विवाद हो गया। वहां उसके जीजा के साथ मौजूद सोनू व दो अन्य लोगों ने कुलदीप सिंह को खेत में ही गोली मार दी और फरार हो गए। घटना की सूचना घर में पहुँचते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता निर्मल सिंह, माता गुरचरण कौर, बीवी गुरप्रीत कौर बच्चे पवनदीप सिंह, सरनजीत सिंह व बेटी रमनदीप कौर का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। हत्या की सूचना मिलते ही नानकमत्ता थाने से पुलिस बल घटना स्थल पर पहुँच गए व घटना की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया व पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की घटना से गाँव में दहशत का माहोल है। पुलिस तत्परता से हत्यारों की तलाश के लग गई है। जिसमे पुलिस ने एक हत्यारे सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के सामान के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार
Next: नई सुविधा: हिमाचल का पहला ड्रोन स्कूल शुरू, एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद 45 दिन में नौकरी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.