Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • नई सुविधा: हिमाचल का पहला ड्रोन स्कूल शुरू, एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद 45 दिन में नौकरी
  • हिमाचल प्रदेश

नई सुविधा: हिमाचल का पहला ड्रोन स्कूल शुरू, एक हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद 45 दिन में नौकरी

RNS INDIA NEWS 07/03/2022
default featured image

शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की आईटीआई शाहपुर में देश का तीसरा और प्रदेश का पहला ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र शुरू हो गया है। मार्च के पहले हफ्ते से यहां कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। ट्रेनिंग के बाद 45 दिन के भीतर बड़ी कंपनी में प्लेसमेंट भी करवाई जाएगी। अब तक यहां पर 20 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण भी करवाया है। इस समय दो बैच में चार विद्यार्थी प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। ड्रोन प्रशिक्षण के लिए एक बैच में छह विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाती है।

एक हफ्ते तक चलने वाले इस कोर्स के लिए 55 हजार प्लस जीएसटी फीस रखी गई है। आईटीआई शाहपुर परिसर में चलने वाले इस केंद्र में आईटीआई का एक कमरा और खेल मैदान इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए आईटीआई शाहपुर और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी के बीच पांच साल के लिए एमओयू साइन हो चुका है। खास बात ये है कि ये संस्थान हिमाचल सरकार की देखरेख में चलाया जाएगा।

शाहपुर आईटीआई में है ड्रोन टेकिंग और लैंडिंग साइट
आईटीआई शाहपुर के खेल मैदान में लैंडिंग और टेकिंग साइट और क्लासरूम भी तैयार कर लिया गया है। एक बैच में केवल छह लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी। एक दिन में सात घंटे कक्षा चलेगी। इस कोर्स की योग्यता दसवीं पास रखी गई है।

ट्रेनिंग के बाद कंपनी 45 दिन के भीतर करवाएगी प्लेसमेंट
ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र शाहपुर के ड्रोन इंस्ट्रक्टर विकास कुमार और अतुल नैन ने बताया कि शाहपुर में हिमाचल का पहला प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया है। यहां पर एक हफ्ते ट्रेनिंग करवाई जाएगी। हफ्ते के तीन दिन ऑनलाइन थ्योरी और तीन दिन ड्रोन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग दिन और रात में भी दी जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीनी विवाद में जीजा ने साले की गोली मारकर की हत्या
Next: नौबारा के बागेश्वर धाम में चल रही श्रीमद भागवत कथा का समापन, जनता ने यज्ञ में भाग लेकर प्रसाद किया ग्रहण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.