Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जमीनी विवाद को लेकर मांगी थी किसान से बीस करोड़ की रंगदारी
  • ऊधम सिंह नगर

जमीनी विवाद को लेकर मांगी थी किसान से बीस करोड़ की रंगदारी

RNS INDIA NEWS 18/07/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर निवासी एक किसान से पुराने जमीनी विवाद को लेकर बीस करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। सोमवार को अपने कार्यालय में मामले का खुलास करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि झकझोर फार्म शिमला पिस्तौर निवासी फरुख अहमद ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया था कि कुछ दिन पूर्व एक युवक ने उसे फोन कर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। मामले की छानबीन के लिए रुद्रपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना बगवाड़ा चौकी प्रभारी अशोक कांडपाल को सौंपी गई। साथ ही एसओजी को भी जांच पड़ताल के लिए लगाया गया। जांच के लिए एसओजी और पुलिस ने रंगदारी के लिए किए गए फोन नंबर के संबंध में जानकारी जुटाई। जिसमें पुष्टि हुई कि रंगदारी के लिए फोन ग्राम ग्वारी गोटिया हरिहर भारूवा पोस्ट पचपेड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली यूपी निवासी सिद्धू उर्फ प्रभजोत सिंह ने किया था। जिसके आधार पर सिद्धू को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। पूछताछ में सिद्धु ने रंगदारी की बात कबूली। एसएसपी ने बताया कि सिद्धू और फरूख के बीच पुराना जमीनी विवाद भी चल रहा है जिसके चलते रंगदारी मांगी गई थी। सिद्धू के पास से रंगदारी मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धान के खेत में मिला मादा गुलदार का शव
Next: चंदन हत्याकांड में आरोपियों का सुराग न मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.